फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: प्रेमी नौकर के साथ मिलकर बेटी ने की पिता की हत्या, नलकूप पर छिपाया शव, ऐसे खुला राज

Sun, 06 Nov 2022 12:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे बहसूमा थानाक्षेत्र में एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को नलकूप पर लेजाकर छिपा दिया, लेकिन एक चूक हो गई जिसने दोनों को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे मवाना के बहसूमा थानाक्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव नलकूप के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। जांच पड़ताल में मौके पर खून के निशान मिले। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की तो हत्या का राज सामने आ गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहसूमा निवासी सतवंत (45) का शव रविवार को नलकूप पर मिलने से हड़कंप मच गया। किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मौके पर खून के निशान मिले।  

यह भी पढ़ें: गंगा स्नान 2022: भगीरथी के तट पर बसा आस्था का शहर, पांच लाख श्रद्धालुओं के मेले में पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की बेटी और नौक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि घर में खून के निशानों का पीछा करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो भूसे के कमरे में तक खून के निशान थे। कमरा खंगाला गया तो वहां पड़ा बांस भी खून से सना मिला। पुलिस ने हिरासत में लिए गए नौकर व मृतक की बेटी से गहनता से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।  

पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की तो वे टूट गए और जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि दोनों ने मिलकर सतवंत की हत्या कर डाली और फिर शव को नलकूप पर ले जाकर डाल दिया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के नौकर व बेटी के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है जिसका सतवंत विरोध करता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें