फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार युवकों की खतरनाक हरकत, चलती कार के बोनट पर छोड़े स्काई शॉट, जांच शुरू

Tue, 04 Nov 2025 12:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा कार के बोनट पर स्काई शॉट चलाने का वीडियो वायरल हो गया। घटना सुभारती चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर युवकों द्वारा चलती स्कॉर्पियो के बोनट पर स्काई शॉट छोड़ने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो सुभारती चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां तीन युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे।

वीडियो में दिखाई देता है कि काले रंग की स्कॉर्पियो के बोनट पर स्काई शॉट रखकर उसे छोड़ा जा रहा है। उसी समय हाईवे पर कुछ महिलाएं और युवती पैदल जा रही थीं। स्काई शॉट की आवाज और चिंगारियों से वे घबरा गईं, लेकिन इसके बावजूद युवक अपनी हरकतें करते रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ganga Snnan: गंगा किनारे उमड़ रहा श्रद्धालुओं का उमड़ रहा सैलाब, एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, दीपदान आज

आसपास से गुजर रहे एक युवक ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की लोकेशन और वाहन की पहचान की जा रही है। आरोपियों का पता लगते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें