फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला क्रिकेटरों ने भारत के चैंपियन बनने पर दूसरे दिन भी मनाया जश्न

विज्ञापन
छाया कराना क्रिकेट एकेडमी में भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाती महिला क्रिकेटर स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद जश्न का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रविवार को भारतीय टीम की जीत के बाद जहां शहर की सड़कों पर जश्न मनाया गया। सोमवार को शहर की सभी महिला क्रिकेट एकेडमी व अन्य क्रिकेट एकेडमियों में भी जश्न मनाया गया। क्रिकेट एकेडमियों में तिरंगा लहराकर टीम की जीत की खुशी मनाई गई। शहर की महिला क्रिकेटरों ने नए जोश के साथ अभ्यास किया और भारतीय के लिए खेलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मेरठ खेल के क्षेत्र में दुनियाभर में मशहूर है। खेल उपकरण की बात हो या फिर यहां के खिलाड़ियों की। उन्होंने दुनियाभर में मेरठ का नाम रोशन किया है। अब महिला क्रिकेट की बात करें तो यहां लगातार क्रिकेटरों की संख्या बढ़ रही है। युवा महिला क्रिकेटरों में क्रिकेट के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। एक जुनून के साथ खिलाड़ी अभ्यास कर रही हैं। सोमवार को भारतीय टीम की जीत के जश्न में खिलाड़ियों का यह जुनून देखने को मिला।
किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट एकेडमी में महिला क्रिकेटरों के साथ अन्य क्रिकेटरों ने भी भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया। यहां खिलाड़ियों ने तिरंगा लहराकर और मिठाई खिलाकर खुशी गनाई। गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने बताया कि एकेडमी में वर्तमान में काफी संख्या में महिला क्रिकेटर हैं। इनमें से रिया भाटी, करुणा समेत कई खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर यूपी और उत्तराखंड की टीम में जगह बनाकर मेरठ का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

दमदार प्रदर्शन कर रहीं रिया भाटी
हाल ही में यहां कि रिया भाटी का यूपी अंडर 19 महिला टीम में चयन हुआ है। उन्होंने मध्यप्रदेश और ओडीसा के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन भी किया है। इसके अलावा यहां की क्रिकेटर करुणा सेठी ने भी अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने उत्तराखंड की ओर से अंडर 19 में खेलते हुए एक ही मैच में 4 विकेट प्राप्त किए। अन्य खिलाड़ी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। महिला खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए यहां 7 पिच का भी अलग से निर्माण कराया जा रहा है।
छाया कराना, टारगेट और आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में भी मना जश्न
भारतीय टीम की जीत का जश्न छाया कराना, टारगेट क्रिकेट एकेडमी, आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी समेत सभी एकेडमियों में मनाया गया। बाईपास स्थित छाया कराना क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों के अभ्यास में भी एक अलग ही जुनून दिखाई दिया। महिला क्रिकेटरों ने कड़ी मेहनत के साथ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम दिखाया। एकेडमी में 50 से अधिक महिला क्रिकेटर हैं और सभी ने इस जीत के बाद एक संकल्प लिया और स्मृति, हरमनप्रीत, जेमिमा, शेफाली आदि महिला क्रिकेटरों की तरह देश के लिए खेलने की बात कही। टारगेट क्रिकेट एकेडमी में भी महिला खिलाड़ियों और कोच अंजलि ने सभी को मिठाई खिलाकर भारती की जीत का जश्न मनाया। आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी में एकेडमी निदेशक उदित गौड़ ने भी सभी महिला खिलाड़ियों को भारतीय टीम की जीत की बधाई दी। एकेडमी के संचालकों और कोच का मानना है कि भारतीय टीम की इस जीत का असर सभी महिला क्रिकेटरों पर पड़ेगा। किशोर और युवा बड़ी संख्या में क्रिकेट से जुड़ेंगे और महिला क्रिकेटरों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें