फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ वलीमा गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Sat, 16 May 2026 07:39 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। इस मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल मोहित कुमार भी घायल हुए हैं। मुख्य आरोपियों का पिता जाहिद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
 
विज्ञापन
तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के स्टार हेरिटेज मैरिज होम में वलीमा की दावत के दौरान दो भाइयों और एक ढाई साल के मासूम को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। इस मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल मोहित कुमार भी घायल हुए हैं। मुख्य आरोपियों का पिता जाहिद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


एसएसपी अविनाश पांडेय ने वारदात के बाद मुख्य आरोपी जुनैद और सुहैल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी के निर्देश पर गठित छह टीमों ने शुक्रवार रात आरोपियों की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस टीम में रोकने का प्रयास किया। आरोपी रुकने के बजाय वहां से भागने लगे। बाजोट अंडरपास के पास पुलिस ने आरोपी जुनैद उर्फ काला और उवैश को लोहिया नगर थाना स्वाट टीम ने घेराबंदी में दबोच लिया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे हेड कांस्टेबल मोहित कुमार घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और वे जमीन पर गिर पड़े। आरोपी सुहैल मौके से भागने में कामयाब हो गया।

परतापुर में कॉम्बिंग के दौरान सुहैल को परतापुर थाना पुलिस की मदद से घेर लिया गया। खुद को घिरा देख सुहैल ने पुलिस टीम पर गोली चलाना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सुहैल के पैर में भी लगी। उसके घायल होने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दो भाई और मासूम बच्चे को किया था घायल
मेरठ के लोहियानगर के स्टार हेरिटेज मैरिज होम में मंगलवार रात वलीमा की दावत के दौरान आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें बुनकर नगर निवासी इरफान, उसका भाई राजा और राजा का बेटा ढाई साल का हम्माद गोली लगने से घायल हो गए थे। तीनों गालों का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में इरफान के भाई इस्लाम ने अहमदनगर निवासी जुनैद उर्फ काला, उसके भाई सुहैल, उवैश और उनके पिता जाहिद पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।  इरफान गाजी (दो गोली), उनके भाई राजा (तीन गोली) और ढाई वर्षीय मासूम हम्माद जांघ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें