फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फुलास की टीम ने गोपाली को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फुलास की टीम ने गोपाली की टीम को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। खिलाड़ी मरगूब को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

गोपाली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 133 रन बनाए। जवाब में फुलास की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार खेल दिखाया। फुलास के खिलाड़ी मरगूब ने 32 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत फुलास ने 11 ओवर में सात विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। मरगूब ने बल्लेबाजी के साथ एक विकेट भी हासिल किया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। मैच में मोहम्मद आरिफ और नासिर ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें