फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: शादी का झांसा देकर होटल में दुष्कर्म, ढाबे पर फायरिंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 03:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में किठौर निवासी युवक पर बुलंदशहर की महिला से शादी करने के नाम पर किठौर स्थित एक होटल में लेकर दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा। पढ़ें मेरठ से अपराध समाचार।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर की महिला से शादी करने के नाम पर किठौर स्थित एक होटल में लेकर दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीडिता ने इस मामले में किठौर थाने में तहरीर देने की बात कही है। जिसके बाद पीडिता महिला ने सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वही इस मामले में पुलिस का कहना है की पीडिता की तहरीर पर जाच की गई है। दुष्कर्म का मामला फर्जी है। महिला होटल में गई थी लेकिन नाश्ता करके वापस लौटने का सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामले की और छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के एक कस्बा निवासी महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कुछ समय एक फोन आया था।जिसने उससे तलाक होने पर शादी की बात कही।महिला का आरोप है कि गांव अठसेनी थाना गढ़मुतेश्वर निवासी युवक ने उसके देखने के बहाने बीती 2 नवंबर को किठौर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बुलाया। जहां उसने उसको पसंद आने की बात कही।जिससे बाद युवक अपने साथी के साथ उसे किठौर राधना मार्ग स्थित एक oyo होटल में ले गए।और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये और मोबाइल लूटा
मवाना थाना क्षेत्र में नासरपुर पुल और गांव भिंडवारा के बीच फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से तीन बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव इस्माईलपुर धामी बढ़ापुर बिजनौर निवासी शिवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट में बताया है कि वह दिगंबर फाइनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन का कार्य करता है।

वह गांव किला परीक्षितगढ़ से नकदी लेकर गांव ऐंची कलां जा रहा था। नासरपुर पुल व गांव भिंडवारा के बीच बाग के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर डेढ़ लाख की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पकड़ा
लाला बाजार में पूर्व पार्षद सत्यप्रकाश के बेटे श्रवण कुमार का मोबाइल लूटकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस आरोपी जुनैद को थाने ले गई। देहलीगेट इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि पत्थर वाला निवासी श्रवण कुमार अपने घर जा रहा था। लाला बाजार के पास दो युवकों ने हाथ मारकर मोबाइल झपट लिया।

युवक के शोर मचाने पर बाजार में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी और कुछ लोगों ने मिलकर एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पूर्वा फैय्याज अली निवासी जुनैद के रूप में हुई। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है। चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है।

अवैध शराब और लहन नष्ट कराया
आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को कई थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया। कुंडा के जंगल में विभिन्न स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई 90 लीटर कच्ची शराब के साथ एक हजार लीटर लहन नष्ट किया गया। 

जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सेक्टर-एक के आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ थाना परतापुर के शताब्दीनगर और रिठानी में कई जगह कार्रवाई की। थाना टीपीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ दुकानों का निरीक्षण किया गया। मवाना, परीक्षितगढ़, मिर्जापुर, कुंडा, कोरेवाला, सुल्तानपुर सहित अन्य जगहों पर छिपाकर रखी गई अवैध शराब जब्त की गई। 

दोस्ती से इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी 
परतापुर थाना क्षेत्र में जॉब करने वाली महिला ने अपने टीम लीडर पर दोस्ती से इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला एक आईटी कंपनी में काम करती है। उसने अपने टीम लीडर पर गलत नजर रखने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। महिला का कहना है कि टीम लीडर ने उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाया था। उसने मना कर दिया तो जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

मुहर बनाने वाले ने ग्राहक को चाकू मारा 
रिठानी निवासी शैलेंद्र ने लर्निंग लाइब्रेरी स्टांप दुकान पर मुहर बनवाने के लिए दी थी। सोमवार को शैलेंद्र स्टांप लेने गया तो देखा कि मुहर गलत बन गई है। उसकी दुकानदार प्रभाकर शर्मा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रभाकर ने शैलेंद्र के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। शैलेंद्र को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। परतापुर पुलिस ने आरोपी दुकानदार प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया।

धमकी देखकर खाते खुलवाए, अब मांग रहे रकम
भावनपुर क्षेत्र में साइबर अपराध का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर युवक के दो ऑनलाइन खाते जबरन खुलवा दिए गए। अब धमकी देकर उससे रकम मांगी जा रही है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगासागर निवासी आशु कुमार के मुताबिक वह एक मोबाइल एप के माध्यम दो बैंकों में नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने उसे कॉल की। आरोप है कि धर्मेंद्र ने धोखाधड़ी कर उसके ऑनलाइन खाते खुलवा दिए। अब वसूली के लिए बैंक खातों पर ऋण लेने तक की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने दोनों बैंक खाते ब्लॉक करने और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूरनगर रेलवे ट्रैक पर रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान रेलवे रोड मकबरा डिग्गी निवासी दानिश पुत्र सईद के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक श्यामनगर निवासी शाकिर है। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक का कहना है कि दोनों युवक पटरी पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

ढाबे पर फायरिंग के पांच आरोपी गिरफ्तार
मोहिउद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित किंग ढाबे पर रविवार रात को खाना खाने के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है। 
परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मोहित निवासी ग्राम छज्जुपुर परतापुर, प्रशांत उर्फ सेतू निवासी ग्राम कलंजरी जानी, सौरव यादव निवासी तिबड़ा रोड गली नंबर तीन मोदीनगर और अंकुर शर्मा व अतुल चौधरी निवासी ग्राम फफराना मोदीनगर शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत उर्फ सेतु पहले भी कई जगह फायरिंग कर चुका है, उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 352, 504, 506, 120बी और 34 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गाड़ी तेज चलाने पर टोका तो फायरिंग कर फैलाई दहशत
जानी थाना क्षेत्र की ग्रीनवुड कॉलोनी में तेज गाड़ी चलाने पर सिक्योरिटी गार्ड ने टोका तो युवक ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 
ग्रीनवुड सिटी कॉलोनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर भगवती शरण तिवारी ने बताया कि रविवार को कुछ युवक तेज रफ्तार कार में आए तो सिक्योरिटी गार्ड हेमंत कुमार ने कार चलाने से उन्हें टोक दिया। सिक्योरिटी गार्ड और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। तब युवक वहां से चले गए। बताया गया कि सोमवार सुबह एक युवक सफेद रंग की कार में पहुंचा और पिस्टल से छह राउंड फायरिंग की।

घटना के बाद दहशत में आए सिक्योरिटी इंचार्ज ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ हमले की तहरीर दी है। जानी थाना प्रभारी प्रजंत त्यागी ने बताया कि युवक ने दहशत फैलाने के मकसद से फायरिंग की है। सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं मिली त्योहार स्पेशल ट्रेन, मचेगी मारामारी
दिल्ली-मेरठ-सहारनपुर मार्ग पर कोई भी त्योहार स्पेशल ट्रेन नहीं मिली। ऐसे में दिवाली और छठ पर्व पर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते सीट के लिए मारामारी रहेगी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले से सीट आरक्षित किए जाने के कारण दिवाली के पहले और बाद में पूरे नवंबर लंबी दूरी की चलने वाली ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं है। वेटिंग लिस्ट 150 से ऊपर पहुंच गई है। रेलवे विभाग दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाता है।

दिल्ली, निजामुद्दीन, आनंद विहार के अलावा पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, जालंधर और जम्मूतवी से काफी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई है। जो वाया सहारनपुर, गाजियाबाद, मथुरा से होकर जाएगी। इनमें से एक भी ट्रेन मेरठ से होकर नहीं जाएगी। जिस कारण यहां के यात्रियों को कोई भी त्योहार स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है। दिवाली और छठ पर्व पर पहले से ही सभी ट्रेन फुल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें