फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ क्राइम रिपोर्ट: पहले दुष्कर्म, थाने में पंचायत फिर मंदिर में जयमाला, मेला देखने आई युवती से छेड़छाड़

Tue, 19 Sep 2023 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद अपराध का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। आइए नजर डालते हैं पिछले 24 घंटों की कुछ बड़ी वारदातों पर।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की थाने में शिकायत की गई थी। दोनों पक्षों में थाने में घंटो पंचायत की गई। थाने में ही आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज कर शादी का वादा कर लिया।

विज्ञापन


सोमवार को दोनों परिवारों के बीच मंदिर में युवक-युवती ने जयमाला डालकर सात फेरे लिए। पीड़िता युवती के पिता ने बताया कि जल्द दोनों की कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार का कहना है कि दोनों के परिवार के बीच सहमति हो गई है। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है।

पुलिस ने चार को जेल भेजा
कंकरखेड़ा के पुलिस ने सोमवार को चार संदिग्धों को पकड़कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दरोगा मोहित सक्सैना पुलिस बल के साथ रविवार सुबह फाजलपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच एक पुरानी बिल्डिंग में पुलिस को कुछ संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर युवक भागने लगे। पुलिस चारों को पकड़कर थाने ले आई।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान बाबू पुत्र श्यामे निवासी टीकाराम कॉलोनी, अश्वनी पुत्र अजय कुमार निवासी फाजलपुर साजिद पुत्र सरोवर निवासी नंगला गेट व जाहिद पुत्र सलीम निवासी गोविंदपुरी के रूप में हुई। पुलिस को चोरों के पास से एक क्विंटल लोहे की रॉड बरामद हुई। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। 

दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
मेरठ के भावनपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि जब परिजन आरोपी युवक के यहां शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जुनैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

बीच सड़क मारपीट करने वाले तीन गिरफ्तार
लालकुर्ती क्षेत्र में बेगमपुल पर रविवार रात बीच सड़क पर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस घटना की वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। 

बेगमपुल पर रविवार रात बाइक आपस में टकराने पर दो गुटों में बीच सड़क पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान जमकर लात-घूंसे व बेल्ट चले थे। जिससे राहगीरों में भी अफरातफरी मच गई थी। कुछ देर के लिए वाहनों के पहिए भी थम गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया था।

थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुरानी मोहनपुरी निवासी गौरव सैनी पुत्र मंगल सैनी और आकाश सैनी पुत्र जगदीप सैनी व शिवांक पुत्र त्रिलोकी सैनी निवासी सूरजकुंड रोड लक्ष्मी नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार को उन्हें चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

पहले दुष्कर्म,फिर थाने में पंचायत अब मंदिर में 
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की थाने में शिकायत की गई थी। दोनों पक्षों में थाने में घंटो पंचायत की गई। थाने में ही आरोपी ने युवती से कोर्ट मैरिज कर शादी का वादा कर लिया। सोमवार को दोनों परिवारों के बीच मंदिर में युवक-युवती ने जयमाला डालकर सात फेरे लिए। पीड़िता युवती के पिता ने बताया कि जल्द दोनों की कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार का कहना है कि दोनों के परिवार के बीच सहमति हो गई है। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है। 

कर्मचारी से लूटपाट करने वाले तीन बदमाश जेल भेजे
परतापुर पुलिस ने कर्मचारी से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी रोहटा रोड, हाल पता रिझानी थाना परतापुर निवासी नीरज गुप्ता, विवेक, मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी वरुण को गिरफ्तार किया है। बदमाशों से पुलिस ने बाइक, एक तमंचा, कारतूस और एक छुरा बरामद किया है। 16 सितंबर को एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी मुकेश देवरानी से बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की थी। उधर, थाना प्रभारी परतापुर नरेंद्र सिंह का कहना है कि सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

मेला देखने आई युवती से छेड़छाड़, आरोपी को पीटा
कंकरखेड़ा के जिंझोखर गांव में लगे जाहरवीर गोगा के मेले में एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। रोहटा थाना क्षेत्र के जिंझोखर गांव में जाहरवीर गोगा का मेला लगा है। मेले में क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती परिजनों के साथ मेला देखने आई थी। आरोप है कि मेले में एक युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक परिजनों को भी धमकाने लगा। मामला बढ़ता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस पर आरोपी भागने लगे तो भीड़ ने उन्हें पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर डायल 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

शौर्य जागरण यात्रा पोस्टर प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करमअली में रविवार रात शौर्य जागरण यात्रा के पोस्टर चस्पा करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना से क्षेत्र में तनाव है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला करमअली में बजरंग दल कार्यकर्ता रविवार रात शौर्य जागरण यात्रा के पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर रहे थे। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया था। इस दौरान मारपीट और पथराव हुआ था। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए थे। घटना में तरुण घायल हो गया था। सिर में 14 टांके आए। उसके दोस्तों को भी चोट आई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तरुण की मां कुसुम की तहरीर पर मारूफ व उसके पिता जैद, सलमान, इमरान व उसके भाई, नवाब व उसके पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं तरुण सक्सेना का हाल जानने भाजपा के शहर विधानसभा प्रत्याशी रहे कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर कोतवाली से मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसपी सिटी पीयूष कुमार से भी मिले। 

बाइक बोट घोटाला : सपा नेता दिनेश गुर्जर समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट पेश
गाजियाबाद में बाइक बोट घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा नेता दिनेश गुर्जर समेत 16 आरोपियों के खिलाफ ईडी कोर्ट में पूरक आरोप पत्र पेश कर दिया है। अभी अदालत ने चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है। जल्द ही अदालत इस पर संज्ञान ले सकती है।  

दिनेश गुर्जर समेत 16 लोगों पर आरोप है कि वर्ष 2019 में एनसीआर में बाइक बोट (बाइक टैक्सी) के नाम पर हजारों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर घोटाला किया। ठगे गए लोगों ने इन लोगों के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की शिकायत ईडी और सीबीआई से की गई थी। ईडी ने सपा नेता दिनेश गुर्जर को नोएडा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। ईडी की टीम ने दिनेश गुर्जर को दो दिन के पुलिस कस्टडी डिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।

गैंगस्टर सुनील फौजी ने युवक पर तानी पिस्टल
रोहटा थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव निवासी मुस्लिम परिवार के एक युवक ने गांव निवासी गैंगस्टर सुशील फौजी के चचेरे भाई पर सरे बाजार में पिस्टल तानकर और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

पुलिस के अनुसार भड़ौदा गांव निवासी इरफान पुत्र सईद सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुख्यात बदमाश सुशील फौजी ने बीते दिनों उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने थाने में शिकायत की थी और पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बदमाश पीड़ित परिवार पर पूर्व में दर्ज मुकदमे को वापस करने का दबाव बना रहा है।

उनका यह भी कहना है कि दो दिन पूर्व वह पास के गांव में बाजार से सामान खरीदने के लिए गया था। जहां सुशील फौजी के चचेरे भाई ने बाजार में उन पर पिस्टल तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

क्लीनिक में मरीज व स्टाफ में मारपीट, तोड़फोड़, एक घायल
टीपीनगर थाने से चंद कदम दूर डाॅ. अमित जैन के क्लीनिक में सोमवार को स्टाफ व मरीज के बीच मारपीट हो गई। मरीज के परिजनों ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। मारपीट में एक युवक घायल हो गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

पुलिस के अनुसार बागपत रोड पर डॉ. अमित जैन क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार को उनके क्लीनिक पर कंकरखेड़ा शोभापुर निवासी दर्शन स्वयं का चेकअप कराने आए थे। चिकित्सक ने उनसे रिपोर्ट मांगी तो युवक ने व्हाट्सएप पर रिपोर्ट मंगाने की बात कही। जिस पर डाॅक्टर ने उसे बाहर बैठने के लिए कहा और अन्य मरीजों को देखने लगे। व्हाट्सएप पर रिपोर्ट आने के बाद जब युवक चिकित्सक के पास जाने लगा तो स्टाफ ने उन्हें रोक दिया।

इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। युवक ने फोन कर अपने पांच-छह दोस्तों को क्लीनिक पर बुला लिया। जिसके बाद स्टाफ और युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि युवकों ने क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर किशोरी से की दोस्ती
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती की। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सोमवार को पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक को किशोरी के साथ बाइक पर घूमते पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। परिजन आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आए। थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आई कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें