फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: महिला से मारपीट, बेटी को खींचा, युवक ने शादी के आठ महीने बाद फांसी लगाकर दी जान

Mon, 11 Sep 2023 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गोला कुआं के पास अस्पताल से लौट रही महिला के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर उसकी बेटी को खींचने का भी प्रयास किया गया। वहीं एसएसपी के निर्देश हैं कि अपराध के मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो थानेदारों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के गोला कुआं के पास अस्पताल से लौट रही महिला के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर उसकी बेटी को खींचने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक श्याम नगर निवासी महिला ने बताया कि देर रात वह दामाद को दवा दिलवाने के लिए जा रही थी। रास्ते में बेटे से दामाद की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दामाद की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार दोपहर अस्पताल से लौट रही थीं।

रास्ते में दामाद का चाचा आरिफ ने गोला कुआं के पास अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर बेटी को खींचने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, बेटी की मलबे में दबकर मौत, मां घायल

लूट, चोरी पर चौकी इंचार्ज, थानेदार होंगे जिम्मेदार 
मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सभी थानेदारों और सीओ को विवेचनाओं का निस्तारण करने और पॉक्सो एक्ट के मामलों में तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि लूट और चोरी की घटनाओं पर चौकी इंचार्ज और थानेदार जिम्मेदार होंगे। रविवार को चार घंटे तक पुलिस लाइन में चली मासिक बैठक में एसएसपी ने कहा कि कई थानेदार पैदल गश्त नहीं कर रहे हैं। यदि ऐसा आगे भी पाया गया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शहर में कई घटना चोरी और लूट की हुई हैं, हालांकि कई घटनाएं खुल भी गई हैं। घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लावारिस वाहनों का निस्तारण कर कोर्ट में पैरवी करने को कहा। साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए एसपी क्राइम से कहा गया है। आगामी त्योहारों को भी देखते हुए कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

भैसाली बस अड्डे पर बैग से लैपटॉप उड़ाया
मेरठ के भैसाली बस अड्डे पर सामान चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है। अब एक प्राइवेट कंपनी के सेल्स एक्जीक्यूटिव आशीष राघव का लैपटाॅप गायब कर दिया गया। पीड़ित ने सदर बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मूल रूप से बरेली के रहने वाले आशीष रिठानी में किराए के मकान में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव हैं। वह मुजफ्फरनगर जाने के लिए अड्डे पर बैठे थे। इसी दौरान उनके बैग से लैपटॉप चोरी कर लिया गया। 

ठगी करने वाले मेरठ के दो लोग गिरफ्तार
कंपनियों में अच्छे पैकेज पर नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। सीओ अनूपशहर अन्विता उपाध्याय ने बताया कि क्षेत्र के गांव जिनई निवासी जिले सिंह ने तहरीर में बताया था कि बीते दिनों उनकी मुलाकात मेरठ के मोहल्ला लखीपुरा थाना लिसाड़ीगेट निवासी युवक महताब आलम व उसके साथी निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला ईदगाह कालोनी समर गार्डन थाना लिसाड़ीगेट से हुई थी। आरोपियों ने कंपनी में अच्छे पैकेज पर नौकरी का झांसा भी दिया था। इसकी एवज में तीन लाख रुपये लिए गए। बाद में पीड़ित को ठगे जाने की जानकारी हुई। पुलिस ने अब इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud: ब्रॉडबैंड स्पीड, 5जी बहाना, लालच में ठगी का शिकार न बन जाना, बैंक खाता हो सकता है खाली

भाजपा नेता के जीजा से मारपीट का आरोप
गंगानगर थानाक्षेत्र के इंचौली थाना पुलिस पर शनिवार रात भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा के जीजा पवन पाहवा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि उनका सिर पकड़कर हवालात के दरवाजे पर मारा गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सिर में 12 टांके आए हैं। पवन पाहवा का लहूलुहान हालत में वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह पुलिस पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं।

इंचौली थाने के पास पबला मार्ग पर ही पवन पाहवा रहते हैं। बताया गया कि शनिवार रात उनके घर के पास कुछ लोग आम के पेड़ों की कटाई कर रहे थे। आवाज सुनकर पवन पाहवा एक अन्य युवक कुलदीप के साथ पहुंचे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह देख पेड़ों की कटाई कर रहे लोगों ने मोबाइल छीन लिया और मारपीट की। किसी तरह पवन पाहवा इंचौली थाने पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी उनसे मारपीट कर दी। उनका सिर पकड़कर हवालात के दरवाजे में दे मारा। इससे वह लहूलुहान हो गए। बाद में पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उन्होंने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्हें गंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक सिर पर कई जगह चोट के निशान हैं। घटना के बाद कई अधिकारियों से शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने काटे गए कुछ पेड़ों की लकड़ी बरामद कर थाने के बाहर डलवा दीं। पीड़ित के मुताबिक सुबह के समय उनके पुत्र एडवोकेट जगजीत उर्फ सागर पाहवा को थाने बुलाया गया। जब सागर ने सिपाहियों की गलती बताई तो उन्हें मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी गई। इस मामले में एसओ सूर्यदीप सिंह का कहना है कि थाने में कोई मारपीट नहीं की गई, संभवत: उन्हें गिरने से चोट लगी है। आरोप गलत हैं।

टॉवर से बैटरी चुराने में पांच गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने रविवार को टॉवरों से सामान चोरी करने के मामले में पांच को गिरफ्तार कर लिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मध्य गंगनहर के पास एक कार की चेकिंग करने पर कुछ बैटरी और नेटवर्किंग के कार्ड मिले। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने गढ़ के आदर्श नगर में मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी की थी। 

आरोपियों ने नोएडा, बुंलदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ से भी गिरोह में शामिल बदमाशों के साथ टॉवर से बैटरी और सेल चोरी की बात कबूल की। पकड़े गए आरोपियों में मेहराज निवासी लिसाड़ीगेट मेरठ, रिजवान निवासी जानी कलां मेरठ, सूरज और राजीव निवासी बड़ौत और कय्यूम निवासी मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद हैं। आरोपी रिजवान ने बताया कि वह पहले टॉवर पर काम करता था।
विज्ञापन

कार सवार हथियारबंद चार युवक पकड़े
खरखौदा पुलिस ने मेरठ-बुलंदशहर हाईवे से कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देशी पिस्टल व तीन तमंचे बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हापुड़ सीमा के पास शनिवार शाम खरखौदा पुलिस ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार सवार चार युवकों को हिरासत लिया।

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए हापुड़ के रामपुर निवासी सिद्धार्थ कसाना से देशी पिस्टल, कार्तिक, दिव्यांश और मनीष से तमंचे बरामद हुए हैं। सिद्धार्थ कसाना फरवरी माह में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में हुई फायरिंग के मामले में भी वांछित है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, युवकों को छोड़ने का ऑडियो हुआ वायरल हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें