फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: भीड़ से घिरते ही तीसरी मंजिल से कूदा चोर, टूटे पैर, लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अब कुल 33 थाने हो गए हैं। नए थाने लोहियानगर में बुधवार को पहला मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं महिला के बेटे के शव को ठेले पर लेकर घूमने के मामले में सीएमओ ने जांच बैठा दी है। पढ़ें आज की क्राइम रिपोर्ट।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की शाहजहां कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब पांच बजे इरशाद के मकान में घुसे दो चोरों को लोगों ने घेर लिया। घेराबंदी होने पर एक चोर फरार हो गया, जबकि दूसरा घबराकर मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। चोर के दोनों पैर टूट गए। बाद में लोगों ने आरोपी की पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


इरशाद के मकान में दाखिल होने के बाद बदमाश घर की तीसरी मंजिल पर थे। अचानक परिवार जाग गया और शोर मचा दिया। इसके बाद एक चोर मौका पाते ही फरार हो गया, जबकि दूसरे चोर ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके दोनों पैर टूट गए और वह दर्द से चिल्लाने लगा। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

पकड़ा गया आरोपी रशीद नगर निवासी आस मोहम्मद बताया गया है। उसने फरार साथी का नाम जुनैद बताया है। पुलिस ने  चोरी के तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
  
यह भी पढ़ें: West UP News Live: जी-20 का असर, रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, कृष्ण जन्माष्टमी व नंदोत्सव आज

विज्ञापन

फतेहउल्लापुर में मकान में घुसा चोर पकड़ा
लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर निवासी महफूज के मकान में बुधवार सुबह एक युवक चोरी करने के इरादे से घर में घुस गया। परिवार के जागने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान बताया। इससे पहले भी कई बार चोर मकान में घुस चुके हैं। लोहियानगर थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि चोरी का केस दर्ज किया जा रहा है।  

सराफा व्यापारी से लूट मामले में 17 दिन में चार्जशीट तैयार,19 अगस्त को लूटे थे साढ़े 13 लाख रुपये
सराफा व्यापारी सुनील कुमार वर्मा के कर्मचारी से नंदराम चौक पर साढ़े 13 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने के बाद 17 दिन में ही चार्जशीट तैयार कर ली है। तीन दिन के भीतर इसे कोर्ट में  दाखिल किया जाएगा। पुलिस इस मामले में करीब साढ़े ग्यारह लाख रुपये बरामद कर चुकी है। 

नंद राम चौक पर रहने वाले सुनील कुमार वर्मा की शहर सराफा बाजार में सराफा की दुकान है। 19 अगस्त को वह अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। सुनील आगे चल रहे थे और साढ़े 13 लाख रुपयों से भरा बैग लेकर कर्मचारी अनुज पीछे चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने अनुज से बैग लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में रेलवे रोड से अंबाला निवासी राहुल वैद्य और राजा, सुनील कुमार वर्मा के मौसी के बेटे अनिल वर्मा, रोहित यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। 

इसके बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। एसओ कोतवाली नरेश कुमार ने बताया कि चार्जशीट तैयार कर ली गई है। तीन दिन के अन्दर चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का काम किया जाएगा। 

शव ठेले पर ले जाने के मामले में जांच शुरू
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में ठेले पर शव लेकर भटकने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन ने एसीएमओ डॉ. सुभाष के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया है, जो जांच करेगी कि इस मामले में किसी की लापरवाही तो नहीं है।

सीएमओ ने बताया कि जांच कराई जा रही है कि युवक की मौत अस्पताल में हुई या कहीं बाहर। एंबुलेंस को कॉल किया था या नहीं। अगर एंबुलेंस को कॉल किया और एंबुलेंस नहीं पहुंची तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तेजगढ़ी चौराहे पर मंगलवार को युवक की लाश को मां और भाई घंटों ठेले पर लेकर घूमते रहे थे। 

लोहियानगर थाने में पहला मुकदमा दर्ज 
मेरठ में अब कुल 33 थाने हो गए हैं। नया थाना लोहियानगर बनाया गया है। मंगलवार को शुरू हुए लोहियानगर थाने में बुधवार को मारपीट व धमकी का पहला मुकदमा दर्ज हुआ। ये मुकदमा लोहियानगर निवासी वसीम ने बेसमेंट निवासी आशू पुत्र इमरान और समर गार्डन सौ फुटा निवासी आदिल के खिलाफ दर्ज कराया है। विवाद ई रिक्शा की साइकिल से टक्कर के बाद हुआ था।

सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं थाना प्रभारी कृषण पाल सिंह ने बताया कि थाने के लिए एक चार पाहिया सरकारी गाड़ी व और चार फैंटम बाइक और स्टाफ का प्रस्ताव पुलिस को भेजा है। 

युवक पर हॉकी-डंडों से जानलेवा हमला किया
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित एटूजेड मेडिकल स्टोर के पास चार हमलावरों ने एक युवक पर हॉकी और डंडों से हमला किया। दौराला की दौलत राम कॉलोनी के निवासी राधेश्याम का बेटा आशीष यादव मेडिकल स्टोर पर पिता की दवा लेने गया था।

आरोप है कि युवक स्टोर से निकला तो दो बाइकों पर सवार दौराला निवासी दीपक अहलावत और उसके भाई दीपांशु ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हॉकी और डंडों से हमला कर दिया। लोगों ने घायल युवक को पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।  
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आरोप लगाया गया कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। महिला के मुताबिक पति के ऑफिस में एक युवक काम के सिलसिले में  आता था। उसका पति से विवाद चल रहा है। आरोप है कि युवक फोन पर उसे फोन पर बहलाता रहा। 

इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। उसने बताया कि उसे दिल्ली भी ले जाया गया। वहां इस युवक के साथ ही दोस्तों ने भी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसका वीडियो बनाया गया और वायरल करने की धमकी दी गई।
 
महिला ने कहा कि 29 अगस्त को नौचंदी पुलिस को तहरीर दी थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं  की गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सीओ सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें