फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime Report: नौसेना में तैनात पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो

Thu, 02 Nov 2023 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime Report : गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी साइड में पहुंचकर पलट गई, जिस कारण विराट घायल हो गया।
विज्ञापन
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी स्कॉर्पियो, एक घायल

विज्ञापन

मोदीपुरम में पल्लवपुरम में मंगलवार देर रात हाईवे पर हरिद्वार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। मोदीपुरम निवासी विराट मंगलवार देर रात हरिद्वार से लौट रहा था। विराट के साथ उनका कुत्ता भी गाड़ी में था।

पल्लवपुरम फेज दो में फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर विराट की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी साइड में पहुंचकर पलट गई, जिस कारण विराट घायल हो गया। हाईवे पर स्कार्पियों के पलटने से जाम लग गया। बताया गया है कि चालक विराट नशे में था। बताया गया कि विराट का कुत्ता भी तभी से गायब है। 

विज्ञापन

गोबर हटाने के विवाद में डेयरी संचालक ने पीटा
मेरठ में लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर निवासी आस मोहम्मद ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी दिलशाद व अरशद ने अवैध तरीके से दूध की डेयरी खोल रखी है। नालियों में गोबर भरा पड़ा है। गोबर हटाने के लिए कहने पर दोनों भाइयों ने मारपीट कर तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। इंस्पेक्टर कृष्णपाल सिंह ने बताया कि मारपीट का केस दर्ज किया जा रहा है। 

युवक से मारपीट, सिर फोड़ा
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कालोनी निवासी सुऐब पुत्र इकराम ने तहरीर में बताया कि वह सैलून खोलने जा रहा था, तभी पड़ोसी आफताब ने कमेंटबाजी कर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आफताब ने दो साथियों को बुलाकर उससे मारपीट की और उसका सिर फोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

फर्जी मेडिकल बनवाने का आरोप, चार माह बाद शिकायत
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई निवासी खालिद ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि तीन अगस्त को पड़ोसी से मामूली कहासुनी हो गई थी। पड़ोसी ने चार अगस्त को भावनपुर थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पड़ोसी को पुलिस ने भावनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। आरोप है कि पड़ोसी के परिवार वालों ने एक निजी अस्पताल से पर्ची बनवाकर उसे हापुड़ रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेफर करा लिया। यहां डॉक्टरों ने फर्जी मेडिकल बना दिया, जिसके आधार पर उसके खिलाफ 308 की धारा में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। पीड़ित ने एसएसपी और डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

सड़क हादसे में मृत युवक की हुई पहचान
मेरठ में थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक ने नशे की हालत में तोड़फोड़ करते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद कैंटीन कर्मचारियों ने युवक की पिटाई कर दी थी। बचकर भागते समय युवक की सड़क पर अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई। बुधवार दोपहर थाने पहुंचे एक परिवार ने दावा किया कि मृतक उनके परिवार का है, जिसका नाम सनुवर अली है। वह नौचंदी थाना क्षेत्र के चुने वाले बाग में अपने परिवार के साथ रहता था। मूल रूप से असम निवासी है। सीओ कोतवाली ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अफसरों के उड़े होश: सूटकेस में जलती मिली युवती की लाश, देखकर कांप उठे ग्रामीण, न हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

नौसेना में तैनात पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मेरठ में महिला दंत चिकित्सक ने दहेज में बीएमडब्ल्यू कार और 14 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और तलाक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नौसेना में तैनात पति व ससुर के साथ सास और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगानगर क्षेत्र निवासी महिला दंत चिकित्सक के अनुसार उसकी शादी फरवरी 2020 में दिल्ली के द्वारका निवासी नौसेना में तैनात श्रीकांत से हुई थी। मई 2022 में वह एम्स की परीक्षा देने घर आ गई। तभी से वह मायके में रह रही है। ससुराल वाले बीएमडब्ल्यू कार और 14 लाख की मांग पूरी न होने तक उसे साथ रखने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने पति श्रीकांत, ससुर सुरेश कुमार, सास राजकला और ननद अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें