फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: मोबाइल सिम लेने गए युवक पर लाठी-डंडों से हमला, जैन समाज ने लगाए पलायन के पोस्टर

Sat, 21 Jun 2025 03:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पल्लवपुरम फेज दो के टी पॉकेट निवासी हर्ष चौहान पर शुक्रवार को 15 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट के निशान दिखाते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पल्लवपुरम फेज दो के टी पॉकेट निवासी हर्ष चौहान पर शुक्रवार को 15 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


हर्ष चौहान ने बताया कि वह मूलरूप से दौराला कस्बे का रहने वाला है और वर्तमान में पल्लवपुरम में रह रहा है। शुक्रवार को वह चौहान मार्केट में मोबाइल सिम खरीदने गया था। 

आरोप है कि इस दौरान वहां 15 से अधिक युवक पहुंचे और गाली गलौज की। विरोध करने पर एक आरोपी ने उस पर तमंचा तान दिया और हमला किया। आरोपी कुछ दिनों से पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


पीड़ित ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपियों मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Yoga Day: योग से ही बनेगा जागरूक भारत! मेरठ में बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, सैकड़ों लोगों संग किया अभ्यास

सेना के ग्रास मंडी स्थित क्वार्टरों से सामान चोरी
सदर बाजार क्षेत्र में सेना के ग्रास मंडी एरिया के कई क्वार्टरों से चोर बाथरूम और किचन का काफी सामान चोरी कर ले गए। मेडिकल रेजीमेंट में तैनात जेसी रमेश केआर ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बताया कि 16 जून की रात तारापुरी एनक्लेव के सामने मंडी एरिया में ब्लॉक नंबर 100, 101, 102, 103, 104 के क्वार्टरों वॉश बेसिन, फ्लश टैंक, किचन के सिंक व कई टोंटी चोरी कर ले गए। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

महिला से 70 लाख उधार लेकर कारोबारी ने फर्जी चेक थमा दिया 
पदमपुरा भूमिया का पुल निवासी महिला शमीम अल्वी से 70 हजार रुपये उधार लेकर कारोबारी पर फर्जी चेक थमाने का आरोप लगाया है। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने देने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

शमीम अल्वी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जाकिर हुसैन कॉलोनी निवासी मोहल्ला सैफियान मस्जिद निवासी मोहम्मद परवेज का आन्हा इंडस्ट्रीज के नाम से स्पोर्ट्स वियर बनाने का कारोबार है। अपना कारोबार बढ़ाने के लिए मोहम्मद परवेज ने उनसे 70 लाख रुपये उधार लिए थे।

इसकी एवज में उन्हें अपनी फर्म का यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का चेक दे दिया। जबकि इस बैंक का विलय एक अप्रैल 2020 में पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ काॅमर्स में हो गया है। उन्होंने बैंक में चेक लगाया तो उसे अमान्य घोषित कर दिया गया। 

इस पर उन्होंने आरोपी से अपनी रकम मांगी तो उसने स्टांप पर 16 फरवरी 2024, 15 जून 2024 और 16 अगस्त 2024 को लिखित समझौते किए। इसके बाद भी उनकी रकम वापस नहीं की। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बुढेड़ा रजबहे में डूबने से किसान की मौत
बागपत के बुढेड़ा गांव के रजबहे में गिरने से किसान शिव कुमार (60) निवासी कस्तला जिला मेरठ की डूबने से मौत हो गई, जो अपनी बहनों के पास रहकर खेतीबाड़ी कर रहा था। 
मेरठ जिले के कस्तला गांव निवासी शिव कुमार अपने बहनोई देशराज के घर रहकर कई वर्षों से खेतीबाड़ी कर रहा था। शिवकुमार बृहस्पतिवार शाम खेतों में काम करने गया, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। भांजे धीरज और परिवार के लोगों ने खेत में जाकर तलाश की। 

शुक्रवार की सुबह गांव के युवक दौड़ लगाने पहुंचे तो रजबहे में शव पड़ा हुआ मिला। वहां पहुंचे धीरज ने मृतक की पहचान अपने मामा शिव कुमार के रूप में की। घटना का पता चलने पर कस्तला और दिल्ली बुराड़ी से भी परिवार वाले आ गए, जो पोस्टमार्टम हाउस पर शव अपने साथ ले जाने को लेकर भिड़ गए। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

ठेली खड़ी करने के विराेध पर की मारपीट
मवाना के मोहल्ला तिहाई भैरो गिरी मंदिर निवासी जितेंद्र कुमार ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर रास्ते में ठेली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने और हटाने के लिए कहने पर गाली गलौज व मारपीट करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाया है।  

जितेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि वह दयानंद बाजार में चौराहे के पास पत्तल दोने की दुकान करता है। मोहल्ला हीरालाल निवासी दूसरे समुदाय आरोपी माहौल खराब करना चाहते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

जैन समाज के लोगों ने लगाए पलायन के पोस्टर
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के द्वारा सरस्वती लोक स्थित जैन संत भवन पर की जाने वाली ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को अपने मकानों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर लिए। 

शुक्रवार को जैन संत भवन समिति के पदाधिकारी मेडा के जोनल अधिकारी अर्पित यादव से मिले और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को टालने की मांग की। मनोज जैन ने कहा कि जैन मुनि एक शहर से दूसरे शहर पैदल विहार करते हैं। इस संत भवन में समय समय पर जैन मुनियों का आगमन होता है। इस संत भवन ने जैन समाज के लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मेडा कार्रवाई पर उतारू है।  

उन्होंने कहा कि अगर जैन भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई तो काॅलोनी के बड़ी संख्या में परिवार पलायन करेंगे। इस दौरान संजय जैन, नवीन जैन, नीरज जैन, अमित जैन, विनोद जैन, अंकुर जैन आदि उपस्थित रहे। मेडा के जोनल अधिकारी  अर्पित यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लोग उनसे मिले हैं, उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें