मेरठ में परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व शौच के लिए गई युवती को गांव के ही दो युवकों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।