फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: कबाड़ी से लूट के दो आरोपी दबोचे, चोरी का आरोपी पकड़ा, नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत

Mon, 12 May 2025 09:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे चोर ने बिजेंद्र कुमार के घर से एक मोबाइल व 17 हजार रुपये चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के ब्रह्मपुरी में शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे चोर ने बिजेंद्र कुमार के घर से एक मोबाइल व 17 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। परिजन नींद खुलने पर आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन आरोपी भाग गया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान पड़ोस में रहने वाले यश शर्मा के रूप हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


17 संदिग्ध लोगों के चालान किए
डीएम के आदेश पर शनिवार को लोहियानगर पुलिस ने घोसीपुर, जाहिदपुर और 44 वाहिनी पीएसी के पीछे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान 17 लोग संदिग्ध मिले। पूछताछ में उन्होंने खुद को पूर्वोत्तर राज्यों का निवासी बताया। वे काफी दिनों से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं। पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ करने के बाद शांति भंग में चालान कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से मुचलका पाबंद करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उनके पास कोई आधार कार्ड या पहचान पत्र नहीं मिला। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि तीनों स्थानों पर रहने वाले करीब 500 लोगों का सत्यापन किया गया।  

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल में भाई से मिलते ही फूट-फूट कर रोया साहिल, मुस्कान से अब तक नहीं मिलने नहीं गया परिवार
विज्ञापन

कबाड़ी से लूट के दो आरोपी दबोचे
लोहियानगर में गोदाम पर बैठे कबाड़ी से 26 हजार रुपये की लूट करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि असम निवासी हाफिज जाकिर काॅलोनी में झुग्गी में रहता है। वह कबाड़ी है। उसकी गैरहाजिरी में गोदाम उसका साला जाहीजुला संभालता है।

गत तीन मई की रात जाहीजुला गोदाम पर बैठा था। तभी एक स्कूटी पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने उस पर पिस्टल तान दी और उसकी जेब में रखे करीब 26 हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी। शनिवार को पुलिस ने फैजान व अलमास निवासी अहमदनगर लोहिया नगर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी समीर है। इसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

शराब के ठेके के सामने नाले में गिरने से मौत, शव निकाला
माधवपुरम में शराब के ठेके के सामने समर काॅलोनी ब्रह्मपुरी निवासी कमालउद्दीन (56) की नाले में गिरकर मौत हो गई। शनिवार को शव जब पानी के ऊपर आया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कमालउद्दीन शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार को उसका शव ठेके पास नाले में दिखाई दिया। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों की मदद से शव बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शनाख्त की। एसपी सिटी ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। नशे की हालत में नाले में गिरने से मौत की संभावना है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

37 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी
मेरठ जनपद के देहात क्षेत्र और मोहल्लों में विजीलेंस और स्थानीय पुलिस बल के साथ शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। काजीपुर में 14, किठौर टाउन में 12, मुण्डाली, में 6, सरधना में 3 एवं मवाना में 2 उपभोक्ता मीटर टेम्पर्ड और मीटर बाईपास कर बिजली चोरी पकड़ी गई।

सभी के विरुद्ध विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्य अभियंता मेरठ जोन द्वितीय यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि कुल 165 बकायेदारों की लाइन काटी गयी। 256 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया।। इसके अलावा 2150 बकायेदारों का नोटिस दी गई।

शराब के ठेके के सामने नाले में गिरने से मौत, शव निकाला
 माधवपुरम में शराब के ठेके के सामने समर काॅलोनी ब्रह्मपुरी निवासी कमालउद्दीन (56) की नाले में गिरकर मौत हो गई। शनिवार को शव जब पानी के ऊपर आया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कमालउद्दीन शराब पीने का आदी था। शुक्रवार को परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। शनिवार को उसका शव ठेके पास नाले में दिखाई दिया। पुलिस ने सफाई कर्मचारियों की मदद से शव बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने शनाख्त की। एसपी सिटी ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। नशे की हालत में नाले में गिरने से मौत की संभावना है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

भाई ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने छीनी पेट्रोल भरी केन 
मोदीपुरम डंपर की टक्कर से गोविंद और उसके दोस्त सचिन की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने न केवल हंगामा व डंपर पर पथराव किया बल्कि गोविंद के भाई गौरव ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह उसके हाथ से कैन छीनकर आत्मदाह करने से रोक लिया। शाम साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक दो घंटे तक जमकर हंगामा हुआ।
ग्रामीण जाम लगाकर अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। सीओ दौराला व अन्य पुलिसकर्मी ग्रामीणों को समझाने में लगे, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शवों को जब तक नहीं उठने दिया जाएगा जब तक तहसीलदार मौके पर आकर मुआवजे का आश्वासन नहीं देते। दुल्हैड़ा चौकी इंचार्ज शेखर भी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे, जिस पर ग्रामीणों की उनसे तीखी नोकझोंक व धक्का मुक्की हुई, जिसमें दरोगा की वर्दी फट गई। तभी पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर बितर किया।

पथराव होने पर गिराए दुकानों के शटर
पुलिस के लाठी चार्ज से ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर वहां से चले गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। ग्रामीणों ने ई-रिक्शा में शव ले जाने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और ई-रिक्शा रोकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्दी फाड़ने का आरोप निराधार है। पुलिस जबरन शवों को उठाने का प्रयास कर रही थी। परिजनों ने बताया कि सचिन की पांच बड़ी बहन व दो भाई हैं। सचिन बीए का छात्र था।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत के बाद हंगामा-पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज कर दौड़ाया
  मोदी कॉन्टिनेंटल के पास शनिवार देर शाम डंपर की टक्कर से बाइक सवार पावली गांव निवासी गोविंद (22) व पल्हैड़ा निवासी सचिन (21) की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पावली मार्ग पर दो घंटे जाम लगाकर जमकर हंगामा और पथराव किया। इसमें इसमें एक दुल्हैंड़ा चौकी प्रभारी शेखर, दरोगा शुभम गुप्ता, सिपाही राहुल मलिक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। धक्का-मुक्की में चौकी प्रभारी की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने लाठी-चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

परिजनों के मुताबिक, गोविंद व सचिन दोस्त थे। शनिवार को गोविंद व सचिन एक बाइक और उनके तीन साथी दूसरी बाइक पर सवार होकर पावली से पल्हैड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पल्हैड़ा की ओर ही जा रहे डंपर से टकराकर बाइक सड़क पर गिर गई। बाइक गिरने पर गोविंद के सिर से डंफर का पहिया उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। 

सचिन की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। ग्रामीणों ने शव पावली मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और डंपर में तोड़फोड़ की। भाजपा नेता ने किसी तरह डंपर के चालक को थाने भेजा। इस बात पर परिजनों की भाजपा नेता व पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शव मोर्चरी पर भेजे। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मृतक के भाई गौरव समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें