फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News Today: मनोरोगी किशोरी से दरिंदगी, आरोपी जेल भेजा, पढ़ें अपराध संक्षेप

Wed, 23 Apr 2025 04:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरधना रोड स्थित गणपति एन्कलेव निवासी आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के हवलदार केशपाल और उसकी पत्नी प्रियंका के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले 

विज्ञापन

में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

केशपाल के भाई महेशपाल ने कंकरखेड़ा थाने में मेरठ में तैनात डिप्टी कमांडेंट तुलसी डौगरियाल और अंबाला में तैनात इंस्पेक्टर गुरमीत कौर को नामजद कराया है। आरोप है कि दोनों के उत्पीड़न से परेशान होकर दंपती ने 16 फरवरी को आत्महत्या की थी। सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना के दो माह बाद यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

युवक का शव मिला, पहचान नहीं
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित पचगांव में एक युवक का शव मिला। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पचगांव निवासी अमर सिंह सांवल के खेत में मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। युवक ने काले रंग की पैंट पहनी थी। उसकी कमीज गुम थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानपति सतीश कुमार शर्मा ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह भी बताया कि सोमवार दोपहर को वह युवक गांव में ही टहलता दिखा था। उसे दोपहर को खाना भी खिलाया था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक देखने से भिखारी लग रहा है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: मेरठ में पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां, जमकर मारपीट, खींचे एक-दूजे के बाल

सीएमओ से मिले दवा कारोबारी
होल सेलर एंड रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सीएमओ से मिले और आरोप लगाया कि दवाएं क्लीनिक में कैद हो रही हैं। डॉक्टर जो दवाई लिख रहे हैं, वह केवल उन्हीं के क्लीनिक और उन्हीं के नर्सिंग होम में मिलती हैं। डॉक्टरों ने अपनी दवाएं बनाई हैं।

आरोप लगाया कि एंबुलेंस वाले मरीजों के सौदे कर रहे हैं, जो नर्सिंग होम ज्यादा कमिशन देगा, मरीज उसी के यहां भर्ती होगा। उन्होंने मांग की है कि दवाइयों की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए। दवाई सब जगह मिलें। डॉक्टरों के पर्चों की भी जांच होनी चाहिए। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, राजेश अग्रवाल, अरुण त्यागी, घनश्याम मित्तल, सचिन गुप्ता, विकास मित्तल, मोईउद्दीन गुड्डू, संजय कुमार, देवेंद्र भसीन, गगन गुप्ता आदि रहे।

सड़क पर गड्ढे की समस्या से परेशान
मेरठ जिला उद्योग बंधु की बैठक में मंगलवार को व्यापारियों ने शहर में व्यवसायिक इलाके में जलभराव और सड़कों पर गड्ढों की समस्या के बारे में अधिकारियों को बताया हैं। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। सीडीओ नुपूर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई हैं। औद्योगिक संगठनों से विजय आनंद, निपुण जैन, नितिन कपूर, तनुज गुप्ता, कमल ठाकुर,रविंद्र ऐलन, रूपक जैन मौजूद रहे। संचालन उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने किया। 

मंदिर कमेटी और लोगों में टकराव
गंगानगर बी-ब्लॉक पार्क में स्थित अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर कमेटी और वहां रहने वाले लोगों में टकराव हो गया। कॉलोनी के लोगों ने पार्क के गेट पर ताला डाल दिया। आरोप है मंदिर में आने वाली महिला कीर्तन मंडली से बदसलूकी की गई। विरोध में मंदिर कमेटी ने गेट ही उखाड़कर अलग कर दिया। 

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर, महिला एसआई से कॉलोनी की महिलाओं ने धक्कामुक्की की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सीओ सदर देहात के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। कमेटी का आरोप है महिला उसके बाद भी एसएसपी ऑफिस शिकायत करने चली गई। मंदिर कमेटी ने भी थाने में तहरीर दी है। 

गंगानगर में करीब 40 साल पुराना अर्द्धनारीश्वर शिव मंदिर बी-ब्लॉक पार्क में है। पार्क के पास रहने वाले लोगों का कहना है कि मंदिर में आने वाले लोग गंदगी फैलाते हैं। जबकि पार्क की देखभाल हम करते हैं। दूसरी ओर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अजय, महामंत्री नरेंद्र शर्मा, संरक्षक दीपचंद चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों का आरोप है जब मंदिर कमेटी द्वारा पौधे लगाए जाते हैं तो उन्हें कॉलोनी के लोग उखाड़ देते हैं। पार्क के गेट पर ताला लगा दिया। मंगलवार दोपहर में कॉलोनी के लोगों और कमेटी के बीच मीटिंग रखकर बातचीत होनी थी।

आरोप है जब कुछ महिलाएं विरोध जताने वाली महिलाओं को बुलाने गई तो उन्हें भगा दिया। उसके बाद विवाद हो गया। समिति की ओर से ताले लगे गेट को उखाड़ दिया गया। कॉलोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि मौके पर पहुंची थाना पुलिस से भी धक्कामुक्की की गई। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी के सामने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। कमेटी का आरोप है कि महिला रूपम ने फैसला नहीं माना। 
 

एमसीडी की गाड़ियों की चाबी छीनी, बदसलूकी का आरोप
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कूड़ा फैलाने का आरोप लगा काशी टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने मंगलवार को एमसीडी की दाो गाड़ियों को रोक लिया। आरोप है कि टोल पर तैनात क्यूब हाइवेज कंपनी के स्टाफ ने चालकों से गाड़ियों की चाबी छीन ली और अभद्रता की। वहीं, इस मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने पर टोल कर्मचारियों ने एआरटीओ से शिकायत की। एआरटीओ ने दो वाहनों का चालान किया है। 

एमसीडी (म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली) के कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत कूड़ा निस्तारण का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है, जिसके तहत गाजीपुर, ओखला और सूरजपुर से आईडीएफ कचरा मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर प्लांट में भेजा जाता है। रोजाना 15 से 20 गाड़ियां मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा से गुजरती हैं। मंगलवार दोपहर एमसीडी की दो गाड़ियां आईडीएफ कूड़ा लेकर दिल्ली रोड स्थित बिजेंद्र चौधरी वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में जा रहीं थीं। जैसे ही गाड़ियां काशी टोल प्लाजा पर पहुंची। क्यूब हाइवेज कंपनी के स्टाफ ने गाडियों को रोककर चालकों से चाबी छीन ली। 

इसके बाद टोल मैनेजर श्याम सिंह परतापुर थाने पहुंचे और एक्सप्रेसवे से कूड़ा लेकर गुजरने वाली गाड़ियों के खिलाफ शिकायत पत्र देते हुए कहा कि ओवरलोड कूड़े की गाड़ियांं एक्सप्रेसवे पर कूड़ा फैलाती हुई गुजरती हैं। इससे गंदगी फैलती है और वाहन सवारों को परेशानी होती है।

 

अवैध कॉलोनियों पर रहेगी रोक : उपाध्यक्ष
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने मंगलवार शाम चार बजे करीब कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाल लिया। 

डीएम हापुड़ बनाये गए मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने दफ्तर पहुंचकर संजय कुमार मीणा को चार्ज देकर हापुड़ के लिए रवाना हो गए और वहां डीएम का चार्ज लिया। चार्ज लेने के बाद उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जो भी विकास योजनाएं चल रही हैं, उन्हें समय से पूरा कराना प्राथमिकता रहेगा। साफ कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ रोक लगी रहेगी और अभियान भी चलता रहेगा। 

इसी के साथ शहर का सुनियोजित विकास कराया जाएगा। शहर में नमो भारत रैपिड रेल कॉरीडोर, इनर रिंग रोड और आउटर रिंग रोड आदि विकास योजनाओं की मुख्य नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने जानकारी दी। 

चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, साथी भागा
लोहियानगर पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के डेरावाल नगर से चोरी की गई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी पुलिस को देखकर भाग गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि लोहियानगर पुलिस जाकिर कॉलोनी चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। तभी कमेला रोड की ओर से बिना नंबर की बाइक पर आ रहे दो युवकों काे रुकने का इशारा किया। बाइक पर पीछे बैठा युवक कूदकर भाग गया। पुलिस ने दूसरे युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम मोईन निवासी समर गार्डन कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट और साथी का नाम बिलाल निवासी न्यू शानदार कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट बताया। आरोपी के मुताबिक दोनों ने मिलकर यह बाइक दिल्ली से चुराई थी। वह इसकी चाबी बनवाने जा रहे थे। 
 

पुलिस ने वांछित आरोपी पकड़ा
मेडिकल थाना पुलिस ने मंगलवार को गढ़ रोड पर एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान जोगिंदर निवासी पल्लवपुरम के रूप में हुई। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। 

तमंचे के साथ एक गिरफ्तार 
देहली गेट पुलिस ने तमंचे के साथ पूर्वा फैय्याज अली निवासी शुऐब को गिरफ्तार किया है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पूर्वा फैय्याज अली निवासी शुऐब उर्फ खलीफा को पकड़ा गया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के छह मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

मनोरोगी किशोरी से दरिंदगी, आरोपी जेल भेजा
किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर घूम रही एक मनोरोगी किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने जंगल में ले जाकर दरिंदगी की। पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी मनोरोगी है।

सोमवार को वह घर के बाहर घूम रही थी। गांव का ही आरोपी सोनू उसके आसपास घूम रहा था। कुछ ही देर बाद उसकी पुत्री गायब हो गई। उसने पुत्री की तलाश की तो आरोपी उसकी बेटी के साथ दुराचार कर रहा था। जिसे उसने पकड़ लिया। आरोपी उसे धक्का देकर छूटकर भाग गया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राधना रजबहे में मिला संरक्षित पशु का कटा सिर
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के राधाना रजबहे में संरक्षित पशु का कटा सिर मिला। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। इसे लेकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें शांत कर सिर को पटरी पर दबवाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। आरोप है पुलिस ने  पशु चिकित्साधिकारी से जांच कराए बिना दबवाया है।  
मंगलवार दोपहर रजबहे में पशु का सिर उतराता दिखाई दिया। इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने फोन द्वारा गोकशाी के बाद के अवशेष की सूचना दी। दोनों संगठनों के काफी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पशु के सिर को बाहर निकालकर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दिनेश प्रताप मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन

छात्र पर फायरिंग करने वालों का वीडियो वायरल
मेडिकल थाना क्षेत्र में रविवार शाम विश्वविद्यालय के छात्र पर फायरिंग करने के आरोपियों का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के कोटा गांव निवासी आदित्य चौधरी चरण सिंह विवि में बीएससी माइक्रोबायलॉजी का छात्र है। वह शास्त्रीनगर ए-ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहा है। रविवार दोपहर बाद वह विवि से अपने दोस्तों के साथ आवास की ओर जा रहा था। 

आरोप है कि रास्ते में बाइक पर आए वरुण सिरोहा निवासी टोडा थाना इंचौली, अभिषेक विकल निवासी खाईखेड़ा थाना परीक्षितगढ़, अक्षय बैंसला निवासी खानपुर थाना खरखौदा और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उनका पीछा किया।

के-ब्लॉक में पहुंचते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली आदित्य और उसके दोस्तों के बराबर से होकर निकल गई थी। आरोपी बाइक पर भाग निकले थे। आदित्य की ओर से मेडिकल थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 

मंगलवार को इस घटना का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया। इसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। इसके बाद आरोपी बाइक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें