फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: हरियाणा की टीम ने नकली कीटनाशक पकड़ा, युवती से छेड़छाड़ के विरोध में पीटा

Wed, 28 May 2025 03:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पावली खास रोड स्थित कॉलोनी में सोमवार दोपहर टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक पकड़ा। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात भाई के साथ जा रही युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पढ़ें अपराध संक्षेप।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावली खास रोड पर मंगलवार को वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय फरीदाबाद एवं कृषि एवं किसान कल्याण की चार सदस्यीय टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां से कीटनाशी केमिकल वाली एक हजार खाली बोतल, 400 रैपर सहित अन्य सामान जब्त किया गया। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली कीटनाशक बेचने के कारण यह जांच की गई। इस दौरान कंकरखेड़ा थाना पुलिस भी मौजूद रही। जब्त किए गए सामान की और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पावली खास रोड स्थित कॉलोनी में सोमवार दोपहर टीम ने छापा मारा था, लेकिन तब ताला बंद होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। मंगलवार को टीम जिला कृषि अधिकारी राजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंची और बंद मकान का ताला तोड़कर जांच की। इस दौरान टीम को अंदर से ब्रांडेड कंपनी के नकली रैपर बरामद हुए। टीम के अनुसार इस मामले से जुड़े दो आरोपी मुजफ्फरनगर के हैं। 

टीम के सदस्य डॉ. जेपी सिंह, डॉ. विकास हरित व डॉ. रौनक मुजम्मिल ने बताया कि किसानों की ओर से काफी समय से नकली कीटनाशक और अन्य रसायन बेचने की शिकायतें आ रही थीं। इसके चलते ही यह जांच की गई है। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 250 लीटर कृषि रसायन भी मिला है। इसे पानी में मिलाकर 2800 लीटर कीटनाशक स्प्रे तैयार किया जा सकता है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

युवती से छेड़छाड़ के विरोध में पीटा
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात भाई के साथ जा रही युवती से कार लेकर खड़े युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर भाई को पीटा। पुलिस को तहरीर देकर एक युवक ने बताया कि रास्ते में खड़े तीन युवकों से गाड़ी हटाने लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर तीनों ने हर्षित के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने में गांव के लोग बचाव के लिए दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गाड़ी लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।  

कार और बाइक की टक्कर में युवक घायल
मोहनपुरी में चिकारा कॉॅम्प्लेक्स के पास कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। इंचौली का रहने वाला सुभाष बाइक पर तेजगढ़ी की ओर जा रहा था। पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और उपचार के लिए भर्ती कराया। सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग
मवाना में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन देकर बाइकर्स गैंग, सट्टा गैंग व स्टंट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल को दिए ज्ञापन में कहा कि मेरठ-पौड़ी बाईपास पर आए दिन बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसका मुख्य कारण प्रशासन की लापरवाही से स्टंटबाज बाइकर्स द्वारा शाम के समय उत्पात मचाना है। मवाना खुर्द से बहसूमा तक शाम 5:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मौत को दावत देते हुए और समाज को गलत दिशा दिखाने का कार्य हो रहा है। जनहित में स्टंट करने वाले बाइकर्स पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सरूरपुर में बिनौली-सरधना रोड पर भूनी चौराहे के पास शादाब पुत्र मोबीन निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली की बाइक से कार की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। शादाब लक्ष्मीनगर से बड़ौत स्थित कंपनी में काम के लिए आया था। सोमवार रात 10 बजे कंपनी के काम से उसे ऋषिकेश जाना था। वह बाइक पर सवार होकर भूनी चौराहे के पास पहुंचा तो सड़क किनारे लटके पेड़ से बचने के लिए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उसकी बाइक से टकरा गई। कार की टक्कर लगने से युवक सड़क और गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।  

मारपीट में युवक के पैर में आई चोट
थाना नौचंदी क्षेत्र के सेक्टर 11 निवासी आकिल ने बताया कि वह पीवीएस मॉल की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसने एक युवती को लिफ्ट दी।
काजीपुर मोड़ के पास युवती उतर गई। इसी दौरान पीछे से आए कार सवार आधा लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों तलाश की जा रही है। 

मैनेजर पर लाठी-डंडों से किया हमला
सरधना रोड पर पांच अज्ञात हमलावरों ने भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के डिविजन मैनेजर मोहन श्याम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर चोट लगने से घायल हो गया। घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। 

मथुरा के कोसीकलां के तांगड़ा मोहल्ला निवासी मोहन श्याम पुत्र किशन चंद्र शर्मा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटड में डिविजन मैनेजर के पद पर हापुड़ में कार्यरत हैं। सोमवार शाम वह कंकरखेड़ा के श्रीराम कांप्लेक्स में रीजनल ऑफिस में बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को वह लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पांच हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर  लिया जाएगा।

फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
सरधना रोड पर पांच अज्ञात हमलावरों ने भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के डिविजन मैनेजर मोहन श्याम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर चोट लगने से घायल हो गया। घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। 

मथुरा के कोसीकलां के तांगड़ा मोहल्ला निवासी मोहन श्याम पुत्र किशन चंद्र शर्मा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटड में डिविजन मैनेजर के पद पर हापुड़ में कार्यरत हैं।

सोमवार शाम वह कंकरखेड़ा के श्रीराम कांप्लेक्स में रीजनल ऑफिस में बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को वह लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पांच हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाले युवक को जेल भेजा
 लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी की तंग गली में बेटी के साथ जा रही महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाले मोपेड सवार युवक सुहेल निवासी अहमदनगर को पुलिस ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट  नवीन श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सोमवार को छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ ही घंटो में ही लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी जमकर खबर ली तो वह कान पकड़ कर बोला-गलती हो गई साहब....अब ऐसा नहीं करुंगा।

वायरल वीडियो बीती 20 मई का बताया गया था। वायरल वीडियो में महिला अपनी बेटी के साथ एक गली में जा रही है। इसी दौरान एक लूना मोपेड सवार युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की ओर भाग गया। पुलिस ने मोपेड के नंबर के आधार पर कुछ  ही घंटे बाद आरोपी सुहेल को उसके घर अहमदनगर से गिरफ्तार कर लिया था। 

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी सुहेल अहमदनगर का निवासी है। वह दिल्ली से लेडीज शूट लाकर लूना मोपेड पर फेरी लगा कर बेचने का काम करता है। मंगलवार को उसे चालान कर सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

एसएसपी ऑफिस पर किया हंगामा
किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति परिवार के साथ एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा। यहां उसने बेटी की बरामदगी के लिए हंगामा किया। उनका आरोप था कि चार दिन पूर्व आरोपी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। उन्होंने     मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बेटी को बरामद नहीं किया है। बताया कि उनकी बेटी आरोपी सोनू के पास मजदूरी करती थी। 

चार दिन पूर्व वह बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी उनके घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख की नगदी भी ले गया है। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई। एसएसपी ने थाना पुलिस को युवती की बरामदगी के आदेश दिए। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों की बरामदगी के लिए टीम लगा दी गई है। 

मैनेजर पर लाठी-डंडों से किया हमला
सरधना रोड पर पांच अज्ञात हमलावरों ने भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड के डिविजन मैनेजर मोहन श्याम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मैनेजर चोट लगने से घायल हो गया। घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। 

मथुरा के कोसीकलां के तांगड़ा मोहल्ला निवासी मोहन श्याम पुत्र किशन चंद्र शर्मा ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह भारत फाइनेंस इन्क्लूजन लिमिटड में डिविजन मैनेजर के पद पर हापुड़ में कार्यरत हैं।

सोमवार शाम वह कंकरखेड़ा के श्रीराम कांप्लेक्स में रीजनल ऑफिस में बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। शाम को वह लौट रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पांच हमलावरों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर  लिया जाएगा।
विज्ञापन

युवक से 1.10 लाख रुपये की साइबर ठगी
क्रेडिट कार्ड से स्वास्थ्य बीमा की किश्त कटने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने युवक से 1.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने तीन बार में उसके खाते से रकम निकाली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

लोहियानगर क्षेत्र में हापुड़ रोड जाकिर कॉलोनी निवासी साजिद अली ने तहरीर में बताया कि 23 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा लिया गया है। इसकी 23,999 रुपये की किश्त जमा होगी। 

साजिद ने कहा कि उन्होंने कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं लिया है। इस पर आरोपी ने उनसे ऑनलाइन किश्त निरस्त कराने की बात कही। उसने साजिद अली के मोबाइल में एक एप डाउनलोड करा दिया। उनके मोबाइल पर ओटीपी आने शुरू हो गए। उनके खाते से 41,243 रुपये कटने का मेसेज आया। साजिद ने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं लगी। कुछ देर बाद खाते से फिर से 41,243 रुपये कट गए। करीब 1.10 लाख रुपये कट चुके थे। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उन्हें फ्रीज करने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें