फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: खरखौदा में खाली प्लॉट में पड़ा मिला युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मेरठ के खरखौदा में मंगलवार को एक खाली प्लॉट में  शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

विज्ञापन


खरखौदा थानाक्षेत्र में मंगलवार को बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जुबेदा मस्जिद के पीछे खाली पड़े प्लॉट में युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर शव की पहचान कराई लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।

यह भी पढ़ें : Alert: भारतीय व्यंजनों को पछाड़ रहे फास्ट फूड, इस जिले में लोग रोज खा रहे 2 लाख प्लेट चाऊमीन और 52600 बर्गर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें