फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: कंबाइन मशीन चालक गिरफ्तार, जेल भेजा, युवक पर अज्ञात हमलावर ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा

Thu, 19 Jun 2025 06:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी अमित की मंगलवार को कंबाइन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी अमित की मंगलवार को कंबाइन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर कंबाइन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। मंगलवार की शाम लतीफपुर निवासी 21 वर्षीय अमित दूधली गांव से मजदूरी कर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन


रास्ते में कंबाइन मशीन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी कंबाइन मशीन चालक ड्राइवर मौके से भाग गया था। ग्रामीण और पीड़ित परिवार के लोगों ने कंबाइन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मृतक के भाई उदयवीर ने कंबाइन मशीन चालक हीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कंबाइन मशीन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उसे जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जून को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

युवक पर अज्ञात हमलावर ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा
मेरठ के मवाना क्षेत्र में सोमवार रात नंगला गौसाई के दुष्यंत गिरि पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पीड़ित गोली लगने से बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। 

मवाना थाना क्षेत्र के नगला गौसाई गांव निवासी दुष्यंत गिरी ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सोमवार रात वह अपनी अल्टो कार से नीमका से वापस घर आ रहा था। पीड़ित अमरगढ़ पुल के पास पहुंचा। पीड़ित के अनुसार अज्ञात हमलावर ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से पीड़ित बच गया। पीड़ित कार लेकर मौके से भाग गया। 

पीड़ित ने घर जाकर देखा तो जानवरों का शिकार करने वाली गोली सीट के पास पड़ी थी। पीड़ित ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

पानी के अवैध कनेक्शन की सूची तैयार, उपभोक्ताओं को नोटिस जारी
मवाना नगर पालिका के चेयरमैन अखिल कौशिक ने पानी के अवैध कनेक्शनों की सूची तैयार कर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करने के निर्देश पालिका कर्मचारियों को दिए। 

पालिका चेयरमैन ने जलकल विभाग के कर्मचारियों व सुपरवाइजर के साथ साप्ताहिक विभागीय बैठक में नगर की पेयजलापूर्ति व्यवस्था को ठीक प्रकार से चलाने के लिए जलकल विभाग के अवर अभियंता अमित श्रीवास्तव को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने नगर में चल रहे पानी के अवैध कनेक्शनों की सूची तैयार कर नोटिस जारी करने व जिनका पेयजलापूर्ति का 5000 रुपये से अधिक का बिल भुगतान लंबित है, उनकी सूची तैयार करने के जलकल लिपिक को आदेश दिए। 

चेयरमैन ने सुपरवाइजर तिमराज को नलकूपों पर लगे स्टेबलाइजरों को नियमित रूप से चेक करने, जो स्टेबलाइजर खराब हैं, उनकी मरम्मत कराने की रिपोर्ट जलकल विभाग में देने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने नगर में जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने के लिए जल निगम को पुन: पत्र भेजने एवं नगर में लगे हैंडपंपों को रिबोर के लिए बोर्ड की स्वीकृति कराने को अवर अभियंता (जल) को आदेशित किया। नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर सफाई नायकों को अपनी देखरेख में नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी
गंगानगर एफ ब्लॉक निवासी रोडवेज विभाग से सेवानिवृत्त बाबू मूलचंद त्यागी की हत्या का मुकदमा वापस न लेने पर उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

एफ ब्लॉक निवासी अतुल त्यागी के मुताबिक उसके पिता मूलचंद त्यागी ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। कसेरू बक्सर निवासी आजाद और उसके दोस्त ने रुपये लिए थे। परंतु कई माह से अब न तो दोनों ब्याज दे रहे थे और न ही रुपये वापस कर रहे थे। तीन जून को कसेरू बक्सर निवासी आजाद, उदय और शिवा ने सलारपुर रजबहे पर ले जाकर पिता मूलचंद त्यागी की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।  

आरोप है कि हत्या करने वालों के परिजन लगातार मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों को बुलाकर मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी। 

पत्नी पर लगाया बेटी को ले जाने का आरोप
 टीपीनगर निवासी देवेंद्र ने पत्नी पर आटे में जहरीला पदार्थ मिलाने व घर से पैसे और नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। देवेंद्र ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। टीपीनगर थाना क्षेत्र निवासी देवेंद्र ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह ठेकेदारी करता है। 14 जून को वह किसी काम से गया हुआ था। घर पर पत्नी व अन्य सदस्य मौजूद थे। आरोप है कि रात के समय देवेंद्र की मां ने खाना बनाने के लिए फ्रिज से आटा निकाला, तो वह नीला पड़ा हुआ था। देवेंद्र ने पत्नी से पूछताछ की लेकिन उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। देवेंद्र का आरोप है कि 15 जून को उसकी पत्नी नाबालिग बेटी व पैसे लेकर चली गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
 

मायके पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
सरधना थाना क्षेत्र के गांव रार्धना निवासी संदीप पुत्र नरेश ने अपनी पत्नी व उसके मायके पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। संदीप ने तहरीर में बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर के थाना भोपा निवासी युवती के साथ हुई थी। बीते रविवार को उसके बेटे का जन्मदिन था। बुधवार को उसके ससुराल के लोग उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। आरोपी उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार रुपये ले गए। उसकी पत्नी भी उसके बेटे को छोड़कर मायके के लोगों के साथ चली गई। मां ने उसकी पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।  
 

युवक ने तमंचा दिखाकर गाली गलौज की
सरधना थाना सरधना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा निवासी शाहबाज पुत्र ताहिर ने जानलेवा धमकी और हथियार लहराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शाहबाज ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह परिवार के साथ मकान पर बैठा था। गांव निवासी युवक हाथ में तमंचा लेकर उसके दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा।

आरोप है कि आरोपी ने कई बार तमंचे से धमकी भरे अंदाज में मारपीट करते हुए शाहबाज को जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। पीड़ित ने थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

नदीम ने रोहित नाम बताकर की शादी
 गंगानगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि रेलवे रोड निवासी नदीम ने अपना नाम रोहित बताया और उससे शादी कर ली। कुछ साल बाद उसे सच्चाई का पता चला। 
अब महिला के चार बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की जाती है। उसके पति और देवर ने जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मोहल्ला मकबरा डिग्गी थाना रेलवे रोड निवासी नदीम और उसके भाई जुबेर को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें