फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: मां मुझे माफ करना...' रील बनाई और 11वीं के छात्र ने माथे में मार ली गोली, इस बात से था नाराज

Thu, 19 Jun 2025 05:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना में 11वीं के छात्र वंश ने इंस्टाग्राम पर 'मां मुझे माफ करना' गीत पर रील पोस्ट की और फिर खुद को गोली मार ली। पिता की डांट के बाद उठाया यह कदम, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मां मुझे माफ करना... ' इन्हीं शब्दों के साथ शुरू हुई एक इंस्टाग्राम रील ने पूरे मवाना को झकझोर दिया। 11वीं कक्षा के छात्र वंश ने इंस्टाग्राम पर यह रील पोस्ट की और कुछ देर बाद खुद के माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


वंश मवाना कस्बे के हीरालाल मोहल्ले का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वंश ने पिता की किसी डांट से आहत होकर यह कदम उठाया।

यह भी पढ़ें: Meerut: कांटिनेंटल टायर यूनिट बंद हुई तो भड़के श्रमिक, धरने पर बैठे, सपा विधायक अतुल प्रधान भी पहुंचे

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, छात्र ने पहले मोबाइल से इंस्टाग्राम पर 'मां मुझे माफ करना' गीत पर रील बनाई, उसे पोस्ट किया और फिर लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली।

परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उसे खून से लथपथ पाया। वंश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वंश का यह कदम न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लिए सदमे से कम नहीं है। किशोरों के बढ़ते मानसिक दबाव और सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर यह घटना कई सवाल खड़े करती है।

पुलिस अधिकारी मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं, वहीं परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें