चलती बाइक में लगी आग, कूदकर बचाई जान
मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फफूंडा के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।
मवाना थाना क्षेत्र के गांव काठी खेड़ा निवासी रविंद्र बाइक से अपने गांव से हापुड़ के लिए निकला था। बुधवार रात करीब नौ बजे जैसे ही वह गांव फफंूडा में ग्रैंड हेवनस मैरिज होम के सामने पहुंचा तो बाइक में अचानक आग लग गई। रविंद्र ने बाइक से कूद गया। राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी, मगर पुलिस के पहुंचने तक बाइक पूरी तरह से जल चुकी थी।
नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म
मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। मुंडाली पुलिस ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़ित एसएसपी के मिले। अब एसएसपी के आदेश पर मुंडाली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
मुंडाली थाना पर पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 14 साल की बहन काफी समय से घर में डरी और सहमी सी रह रही थी। तब हमने पूछा तो उसने बताया कि गांव का ही आरोपी टीनू उसे 24 दिसंबर 2024 को अपने घर यह कह कर ले गया था कि मम्मी बुला रही है। आरोप है कि वहां उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
इस दौरान उसने अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई। 20 अप्रैल को आरोपी उनके घर आया और पुलिस को शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने फोटो वायरल कर दिए।
आरोप है कि पुलिस ने आरोपी टीनू को पकड़ा था, मगर बाद में छोड़ दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मुंडाली थाने पर आरोपी टीनू और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।