रिश्ते में दो लोग बिचौलिया थे। सगाई आदि की रस्म भी पूरी हो गईं थीं। 30 अप्रैल बुधवार को धनोटा निवासी दूल्हा पक्ष बरात लेकर कंकरखेड़ा जाने वाले थे। दूल्हे पक्ष ने शादी की तैयारी करते हुए निमंत्रण पत्र वितरित कर दिए।
बरात जाने से एक दिन पहले मंगलवार को दूल्हा पक्ष को जानकारी मिली कि जिस लड़की से रिश्ता तय किया है, उसके मकान पर ताला लगा हुआ है। यह जानकर दूल्हा व उसका परिवार सदमें में आ गया। कुछ लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो दुल्हन समेत पूरा परिवार मकान पर ताला लगाकर फरार था।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी बताकर रिश्ता तय किया था, वह उस व्यक्ति को बेटी ही नहीं है। यह जानकर दूल्हा तो जैसे सदमे में ही आ गया। हालांकि दूल्हे व उसके परिजनों ने संबंधित दो लोगों को पकड़ा है, उन्हें पुलिस को सौंप दिया है।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वर पक्ष के लोगों ने दो लोगों को पुलिस को सौंपा है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। तहरीर मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।