फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार

Tue, 21 Nov 2023 11:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder in Meerut : मेरठ के बाफर गांव में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या दी। बताया गया कि दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। वहीं, वारदात के बाद आरोपी और उसके परिजन फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जानीखुर्द के बाफर गांव में मंगलवार शाम को एक युवक की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। वारदात के बाद आरोपी और उसके परिवार वाले घर से फरार हो गए। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ सरधना के मुताबिक, बाफर निवासी विनित उर्फ रानू (36) पुत्र जयचंद्र गांव में बलबीर सिंह के फार्म पर चौकीदार था। परिजनों के मुताबिक, विनित सुबह से ही फार्म पर गया हुआ था। शाम के समय उसके ताऊ ओमपाल का बेटा मोहित उर्फ मेहकी फार्म पर विनित से मिलने चला गया। वहां दोनों ने साथ में शराब पी। इसके बाद मोहित अपनी बाइक पर विनित को बिठाकर घर ले गया। इस दौरान किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन

आरोप है कि मोहित ने कमरे में रखा तमंचा निकालकर विनित के सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उस समय विनित का शव बरामदे में फर्श पर पड़ा था। घटना की जानकारी पर जानी पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ सरधना संजय कुमार जयसवाल ने पहुंचकर विनित के भाई और परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि विनित और आरोपी मोहित चचेरे भाई हैं। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कोई और तो हत्या में शामिल नहीं है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन

शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ है। इसके बाद आरोपी मोहित ने विनित की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात

यह भी पढ़ें: 
रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें