फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: क्रिकेट खेलते-खेलते हिंसा में बदला विवाद, युवक को मारी गोली, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Tue, 16 Dec 2025 05:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। गोली लगने से 21 वर्षीय युवक घायल हुआ, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
क्रिकेट खेलते हुए विवाद, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एनएच-34 स्थित इंचौली थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड पर क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट व पथराव शुरू हो गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सांसद इकरा हसन बोलीं-हिजाब पहनना या न पहनना मुस्लिम महिलाओं का निजी फैसला है, बहस का मुद्दा नहीं

ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, फिर चली गोली
सिखैड़ा गांव निवासी 21 वर्षीय शिवम चौहान अपने भाई निखिल और अन्य युवकों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। दूसरी टीम में नंगला मुख्तयारपुर गांव के आर्यन चौहान, उदित जाट, कार्तिक धामा, हर्ष पंडित, उज्जवल सहित अन्य युवक शामिल थे।

विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद आर्यन और उदित ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली शिवम की जांघ में जा लगी।
विज्ञापन

वीडियो वायरल, आरोपी फरार
फायरिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गोली लगने से घायल शिवम को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित पक्ष की ओर से इंचौली थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें