मवाना के ग्राम मटोरा में छुट्टी पर आए सीआरपीएफ सिपाही की खेत में गेहूं बोते समय रोटावेटर में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के मवाना में ग्राम मटोरा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सीआरपीएफ के सिपाही की जान चली गई। 43 वर्षीय सत्येंद्र, जो सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे, इन दिनों जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ड्यूटी पर कार्यरत थे। वह रविवार को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे।
गेहूं बोते समय हुआ हादसा
मंगलवार सुबह सत्येंद्र अपने चाचा के बेटे सहदेव के साथ खेत पर गेहूं बोने गए थे। इसी दौरान खेत में काम करते समय उनका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर मशीन में फंस गए। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल बन गया। सत्येंद्र अपने पीछे दो छोटे बच्चों—बेटा अभिनव और बेटी अंशिका को छोड़ गए हैं।
पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
सूचना पर थाना मवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर है।