अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार तड़के रैपिडएक्स रेल के पिलर तैयार करने के लिए शताब्दीनगर यार्ड से एक क्रेन पहुंची थी। वहीं, फाउडेशन को तैयार करने के दौरान ओवरलोड होने पर क्रेन परतापुर फलाईओवर ब्रिज के ऊपर ही पलट गई। गनीमत रही की क्रेन व पिलर पत्थरों से टकराकर वहीं रुक गए और नीचे नहीं गिरे। अगर पिलर या क्रेन नीचे गित जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई मकान इसकी चपेट में आ जाते।
यह भी पढ़ें: UP: दारुल उलूम ने बदला रुख, सफाई में दिया ये जवाब, पहले दिए थे आदेश- इंग्लिश पढ़ेंगे छात्र तो होगा निष्कासन
वहीं, इस हादसे के बाद एनसीआरटीसी व एलएंडटी के अधिकारियों ने मीडिया से बात करने पर कोई जबाब नहीं दिया।