फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भावनपुर में गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़, एक घायल, तीन फरार

Wed, 04 Jun 2025 11:22 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ में एक युवक यूसुफ घायल हो गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली रोड पर बीती रात गोकशी के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी यूसुफ के पैर में गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर उसके तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मौके से गौकशी के उपकरण, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut : दिल्ली की दो फर्मों के संचालकों ने सराफ से हड़पे 3.96 करोड़ के आभूषण, शातिराना अंदाज में दिया झांसा

पुलिस के मुताबिक, दतावली रोड पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर दबिश दी गई थी। वहां मौजूद गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें यूसुफ घायल हो गया।

घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जंगल और गांवों में कॉम्बिंग कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोकशी से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी और पूरे गिरोह को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें