फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ निगम के पास दवा खत्म, खुद करें मच्छरों से बचाव, 20 जून तक नहीं कोई उम्मीद

Wed, 10 Jun 2020 11:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

निगम के पास दवा खत्म..., खुद करें मच्छरों से बचाव 
10 दिन से खत्म है दवा, अभी 20 जून तक दवा आने की कोई उम्मीद नहीं 
टेंडर प्रक्रिया के बाद एक कंपनी ने किया था आवेदन, रेट अधिक होने के कारण प्रस्ताव नहीं हुआ स्वीकृत 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मच्छरों से आपको अपना बचाव खुद ही करना होगा। क्योंकि नगर निगम के पास छिड़काव के लिए कीटनाशक दवाइयां नहीं हैं। करीब दस दिन से दवाएं खत्म हैं और 20 जून तक दवा आने की कोई उम्मीद भी नहीं है। 

विज्ञापन


शहर के सभी 90 वार्डों में नगर निगम की ओर से छिड़काव कराया जाता है। गर्मी के मौसम में मच्छर अधिक होने के कारण समय-समय पर फॉगिंग कराई जाती है। मच्छरों पर वार करने के लिए मेलाथियान को कारगर बताया जाता रहा है। इस वर्ष नगर निगम ने मेलाथियान खरीदी ही नहीं है। जिसको लेकर कई बार सवाल भी उठ चुके हैं।

नगर निगम ने अप्रैल में मेलाथियान की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। जिसमें एक ही कंपनी ने भाग लिया था और उसने पहले की अपेक्षा अधिक दाम में दवा देने का प्रस्ताव रखा था। जिसको निगम ने अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद निगम ने किंग फॉग कीटनाशक खरीदने के लिए टेंडर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी प्रक्रिया 15 जून को पूरी होगी। उसके बाद ठेकेदार कीटनाशक की आपूर्ति करेगा। निगम के स्टोर से पिछले 10 दिन से कीटनाशक गायब होने के साथ किसी भी डिपो पर दवाई नहीं है। जिसकी वजह से शहर में फागिंग का काम बंद है। जिससे प्रतिदिन मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है जिसकी वजह से कई बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

टेंडर प्रक्रिया के बाद होगी आपूर्ति
मेलाथियान खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया में आई कंपनी से कीटनाशक खरीद को नगर आयुक्त की स्वीकृति नहीं मिली थी। जिसके कारण किंग फॉग खरीद के लिए टेंडर किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कीटनाशक की आपूर्ति होगी। - डॉ. गजेंद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

शासन से करेंगे शिकायत
मच्छर मारने की दवा खत्म हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन निगम के अधिकारी कीटनाशक खरीदने को तैयार नहीं हैं। नगर आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल कीटनाशक की व्यवस्था करके प्रतिदिन शाम के समय फॉगिंग का कार्य शुरू कराएं। इसकी शिकायत शासन से भी की जाएगी। - सुनीता वर्मा, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें