नामांकन प्रक्रिया से मतदान तक भाजपा नेता जीत की गणित लगाते रहे। जीत के लिए हर सदस्य को करीब करीब आठ वोट की जरूरत थी। इसके तहत भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के साथ प्रत्याशी और छह पार्षदों को मतदान के लिए बारी-बारी भेजा गया। भाजपा नेताओं ने आठ सदस्य निर्वाचित होने को मेरठ नगर निगम की बड़ी जीत बताया।
सपा के जीते सदस्य अतुल प्रधान के करीबी
सपा के तीनों पार्षद कार्यकारणी चुनाव में सदस्य बनने के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। बताया गया कि तीनों पार्षद अतुल प्रधान के करीबी हैं। चुनाव में सारा समीकरण सपा पार्षदों को जिताने के लिए अतुल प्रधान ने बनाया। हालांकि, सपा विधायक रफीक अंसारी भी सपा पार्षदों के साथ मतगणना तक साथ खड़े रहे। एआईएमआईएम के पार्षदों ने सपा से भी दूरी बनाकर रखी।