वीडियो बनाने पर युवक को मारा थप्पड़
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कहासुनी के दौरान दरोगा युवक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे थप्पड़ मार देता है। आरोप है कि दरोगा और सिपाही ने युवक के साथ गाली-गलौज भी की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।