फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राजनीति से रिश्ते तक, पूनम पंडित-दीपक गिरी 29 अप्रैल को लेंगे सात फेरे, बुलंदशहर में होगी शादी

Mon, 27 Apr 2026 10:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित और समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी 29 अप्रैल को बुलंदशहर में शादी के बंधन में बंधेंगे। 5 मई को मेरठ में रिसेप्शन होगा। यह रिश्ता पहले विवादों में भी रहा था, लेकिन अब शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

विज्ञापन
दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजनीति और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चित कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूनम पंडित और समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों 29 अप्रैल को बुलंदशहर में सात फेरे लेंगे, जबकि 5 मई को मेरठ में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


बुलंदशहर में होगी शादी, मेरठ में रिसेप्शन
जानकारी के अनुसार शादी समारोह 29 अप्रैल को बुलंदशहर में आयोजित होगा। इसके बाद 5 मई को मेरठ में भव्य रिसेप्शन रखा जाएगा, जिसमें राजनीति और समाज से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते हैं। दीपक गिरी मेरठ के मवाना क्षेत्र के निवासी हैं और समाजवादी पार्टी के सक्रिय नेता माने जाते हैं। दोनों परिवारों की ओर से शादी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और निमंत्रण पत्र भी बांटे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: अप्रैल में जून जैसी तपिश, मेरठ में पारा 42 के पार, लू ने झुलसाया-सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गिरी के साथ पूनम पंडित - फोटो : अमर उजाला
सगाई के बाद विवादों में रहा था रिश्ता
पूनम पंडित और दीपक गिरी की सगाई पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। हालांकि सगाई के बाद यह रिश्ता विवादों में भी आ गया था। एक अन्य महिला ने दीपक गिरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को कानूनी रूप दे दिया था और पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा रही।

अब खत्म हुईं अटकलें, शुरू हुईं तैयारियां
दीपक गिरी का कहना है कि अब तमाम विवादों और अटकलों पर विराम लग चुका है। शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।राजनीतिक और सोशल मीडिया जगत में सक्रिय रहने वाली पूनम पंडित की शादी को लेकर समर्थकों और परिचितों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें