लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर प्लॉट में मिट्टी का भराव करने गए ठेकेदार की ट्रैक्टर ट्राली में करंट उतरने से मौत हो गई। ठेकेदार को बचाने के प्रयास में दो अन्य युवक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।