फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चोरी की बाइक पर घूमता मिला PRV पर तैनात सिपाही, कागजात मांगे तो सकपकाया, निलंबित

Wed, 21 Jun 2023 12:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दूसरों को नसीहत देने वाली पुलिस खुद चोरी के वाहन चला रही है। चेकिंग के दौरान सिपाही को चोरी की बाइक पर देखकर टीम भी हैरान रह गई। टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो सिपाही सकपका गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ बाइक सहित अन्य वाहन चोर पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं तो दूसरी ओर एक सिपाही खुद चोरी की बाइक पर घूमते हुए मिला। ब्रह्मपुरी पुलिस ने यहां भूमिया पुल पर चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा तो टीम भी दंग रह गई। आरोपी श्याम बाबू है। वह हाथरस का रहने वाला है और लिसाड़ीगेट थाने की पीआरवी पर तैनात है। मामला एसएसपी तक पहुंचा तो उसे निलंबित कर दिया गया। विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। सीओ से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार देर शाम ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक और अन्य पुलिसकर्मी भूमिया पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने भूमिया पुल की तरफ से आ रहे बाइक सवार श्याम बाबू को रोका।

यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामला: अश्लील वीडियो प्रकरण में अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता सकौती से गिरफ्तार
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि वह पीआरवी पर तैनात सिपाही है और हाथरस का निवासी है। पहले तो उसने पुलिस का रौब गालिब करके बचने का प्रयास किया। इसके बाद दरोगा ने उसे बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। बाद में उन्होंने बाइक का नंबर पोर्टल पर डालकर चेक किया तो पता चला कि बाइक चोरी की है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही लिसाड़ी गेट थाने में तैनात  है। उसकी डयूटी रात में  चल रही थी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के निर्देश देकर सीओ ब्रह्मपुरी से रिपोर्ट मांगी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें