फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भाजपा नेता से सिपाही ने की अभद्रता, जेल भिजवाने की दी धमकी, थाने में हंगामा

Sun, 06 Dec 2020 03:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के बुढाना गेट पर बाइक खड़ी करने को लेकर सिपाही ने भाजपा नेता से अभद्रता कर दी। सिपाही ने भाजपा नेता को जेल भिजवाने की धमकी दी। सूचना पर व्यापारी और भाजपाई कोतवाली थाने पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि सिपाही नशे में भी था। जिसने धक्का-मुक्की का भी प्रयास किया।

विज्ञापन


जयदेवी नगर निवासी संजीव प्रधान की बुढ़ाना गेट पर लकी फॉम के नाम से दुकान है। वह भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12:40 बजे कोतवाली सीओ के कार्यालय में तैनात सिपाही उनकी दुकान के सामने बाइक खड़ी करने लगा।

उन्होंने साइड में बाइक खड़ी करने के लिए कहा तो अभद्रता की। उन्होंने इसका विरोध किया तो जेल भेजने की धमकी दी। मौके पर हंगामा होता देख सिपाही बाइक लेकर कोतवाली पहुंच गया। सूचना पर व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई होगी। हंगामा करने वालों में  विवेक वाजपेयी, चिराग पांडे, नदीम राजा, सिंघराज सिंह, राजू व अन्य रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें