उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गैर कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि मामले में युवती का कहना है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से यह शादी की है।
बिजनौर निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी की शादी धर्म परिवर्तन के बाद की जा रही है। इस मामले में मुरादाबाद पुलिस ने गैरकानूनी धार्मिक रूपांतरण के खिलाफ अध्यादेश के तहत दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं 22 वर्षीय युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से पांच माह पूर्व मुरादाबाद निवाीस रशीद के साथ शादी कर चुकी है। वह अब शादीशुदा है।