रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने डेढ़ लाख पद काम कर दिए गए। PLFS सर्वे के अनुसार आम आदमी की औसत आय 25 फीसदी आय घटी है। वित्त मंत्री सदन में आंकड़े छुपा कर निर्मला सीता रमण सफेद झूठ बोल रही हैं। घरेलू बचत निकलवा कर काला धन घोषित कर दिया। अब आमदनी से नहीं घरेलू बचत से लोगों के घर चल रहे है।
कांग्रेस सरकार में 60 रुपए था डॉलर, अब 90 तक पहुंच गया है। मोदी जी ने रुपए और डॉलर को बराबर लाने का वादा किया था यह भी पूरी तरह से झूठा साबित हो रहा है। बैंको का एनपीए अब सात गुना तक पहुंच गया है। यूपीए की सरकार में दो लाख करोड़ का बट्टा खाता था तब अब 15 जा पहुंचा है। जीडीपी की औसत ग्रोथ रेट गिर रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चेताया था कि भाजपा के कम से जीडीपी गिरेगी और यह दो फीस दी तक गिर भी गई। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को रेनकोट पहनकर नहाने वाला व्यक्ति बता दिया था।
उन्होंने कहा कि दूसरों पर लांछन लगाना आसान होता है खुद कुछ सही करना बहुत मुश्किल। अब उपभोग में भी आ रही तेजी से गिरावट। तेल, साबुन आदि जरूरी सामान का उपभोग 7 फ़ीसदी तक था जब कर फीसदी पर आ गया है। एमएसएमई के 33 हजार बंद हो गए। 58 लाख करोड़ ऋण था यूपीए में जो अब 173 लाख करोड़ जा पहुंचा। बेटियों के ऊपर अत्याचार पर अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।