फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष, गांव में पथराव और फायरिंग, महिला समेत आधा दर्जन घायल

Wed, 07 Dec 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें महिला समेत एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
घायल हुए लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के सरधना में नगर के मोहल्ला खाकरोबान में वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बताया गया कि दावत को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे, फायरिंग और जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार कराया।

विज्ञापन


बता दें कि मोहल्ला खाकरोबान में हुए आपसी संघर्ष में पप्पू पुत्र वेद प्रकाश, वेद प्रकाश पुत्र बुंदू, रोहित पुत्र जयचंद, मोन्टी पुत्र जयचंद, ममता पत्नी जयचंद घायल हो गए। घायलों को सरधना सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र जयचंद के यहां शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दावत में न बुलाने को लेकर नाराज एक पक्ष ने रोहित पुत्र जयचंद के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान रोहित के परिजन व अन्य लोगों के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की और कई लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि आरोपी लाठी-डंडे व तमंचे लेकर लूट व जान से मारने के इरादे से उनके घर में घुसे थे। आरोप है कि उन्होंने फायरिंग भी की। उन्होंने बताया कि गोली केवल छूकर निकली है। जैसे ही फायरिंग की सूचना पुलिस को लगी तो थाने में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें