वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के एसीपी के मुताबिक, 30 नवंबर को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। तभी से दोनों की तलाश जारी थी। बच्चे के परिजनों ने दीपक पर शक जताया था। पांच दिसंबर की रात में थाना क्षेत्र से ही आरोपी दीपक को गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में पूरी जानकारी दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की दो गाड़ियों में सवार सात पुलिसकर्मी एसीपी हीरालाल के नेतृत्व में हत्यारोपी दीपक के साथ मेरठ आए। शव मिलने पर दिल्ली पुलिस आरोपी दीपक को अपने साथ ले गई। वहीं इंचौली थाना पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: आरक्षण सूची जारी, सहारनपुर में महिला बनेगी मेयर, देखें नगर पंचायत की पूरी सूची
नशे का आदी है हत्यारोपी
पांच वर्षीय मानव की हत्या के पीछे क्या कारण है। पुलिस यह जानने में लगी है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी दीपक करीब 18-19 साल का है और नशे का आदी है। उसने हत्या क्यों की है, इसका कारण जानने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह बार-बार अपने बयान बदल रहा है।