फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टीचर बहन के साथ स्कूटी पर था कंडक्टर भाई, गोली की रफ्तार से आई बाइक और मौके पर मौत

Wed, 27 Nov 2024 12:47 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रविंद्र यूपी रोडवेज में कंडक्टर था। वह बहन राखी का आधार कार्ड अपडेट कराकर लौट रहा था। हादसे में राखी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
युवक की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मसूरी गांव के नजदीक तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार 26 वर्षीय रविंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि बहन राखी को घायल अवस्था में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

इंचौली थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी जगमाल यादव का सबसे छोटा पुत्र रविंद्र यादव यूपी रोडवेज में कंडक्टर था। परिजनों के अनुसार छोटी बहन राखी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। मंगलवार को रविंद्र स्कूटी से राखी को लेकर मेरठ कैंट स्थित डाकघर में बने सेंटर पर आधार कार्ड अपडेट कराने गया था। शाम को दोनों गांव आ रहे थे। 
 

एनएच 34 की सर्विस रोड पर मसूरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। रविंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि राखी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राखी को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन

चारों भाई-बहनों की सरकारी नौकरी
परिजनों के अनुसार जगमाल यादव के बड़े और छोटे बेटे देवेंद्र व अरविंद एक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। वहीं, राखी की प्राथमिक विद्यालय में कुछ समय पूर्व नौकरी लगी है। रविंद्र यूपी रोडवेज में कंडक्टर था और अविवाहित था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें