फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोरोना से बिगड़ी पांच साल के बच्चे की हालत, डॉक्टरों ने मासूम को वेंटिलेटर पर रखा

Mon, 26 Dec 2022 05:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : कोरोना से पांच साल के बच्चे की हालत बिगड़ गई है। वहीं डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती बिजनौर के पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर है। इसका सैंपल मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजना था, लेकिन उसे अभी भेजा नहीं गया है। रविवार को 336 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। गनीमत है कि जिले में कोरोना का कोई केस सक्रिय नहीं है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं, जिनमें ऑक्सीजन, बेड और जांच किट आदि। कोरोना से बचाव की तैयारियों के मद्देनजर 27 दिसंबर को आठ स्थानों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। 

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इनमें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला अस्पताल के अलावा सरधना, मवाना, हस्तिनापुर और किठौर सीएचसी, सुभारती मेडिकल कॉलेज और एनसीआर मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन


कोविशील्ड खत्म, बूस्टर के लिए भटक रहे लोग  
जिले में अधिकांश सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई है, जिस कारण लोग बूस्टर डोज लगवाने के लिए भटक रहे हैं। कोवाक्सिन की डोज बची हुई हैं। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि बूस्टर डोज के वैक्सीनेशन के लिए अभी न वैक्सीन आई है और न ही कोई नई गाइडलाइंस आई हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें