फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरातन छात्र दिवस मनाएगा मेरठ कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम सेक्टर-4 में घर में पूजा के लिए जलाए दीपक की बाती चूहा लेकर भागा तो भीषण आग लग गई। आग से घर की ऊपरी मंजिल पर करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था।
माधवपुरम सेक्टर-4 निवासी आशु श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। वह चित्रा एक्सपोर्ट में नौकरी करते हैं। शुक्रवार सुबह आशु और उनकी पत्नी, मां अनीता, पिता विजय और भाई-भाभी अपने काम पर गए थे। घर का ताला लगा हुआ था। करीब 10 बजे मकान की ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की ऊंची लपटें देख पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को फोन कर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक आग रसोई और कमरे तक फैल चुकी थी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। तब तक ऊपरी मंजिल पर बेड, अलमारी, एसी, कंप्यूटर आदि सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग घर की निचली मंजिल तक नहीं पहुंची। परिजनों के मुताबिक सुबह पूजा के लिए मकान की दूसरी मंजिल पर दीपक जलाया था। घर के सभी सदस्य अपने काम पर चले गए थे। आशु श्रीवास्तव के मुताबिक करीब तीन लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें