फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ कॉलेज के शिक्षकों ने खेलों में हाथ आजमाए

विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में खेल प्रतियोगिता में भाग लेती शिक्षिकाएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज शिक्षक संघ की ओर से बृहस्पतिवार को द्वितीय मैक्टा गेम्स का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के बीच टेबल टेनिस और शतरंज की प्रतियोगिताएं कराईं। आयोजन सचिव डॉ. सुधीर मलिक ने बताया कि इन खेलों का आदर्श वाक्य कठिन परिश्रम, स्वास्थ्य, खुशी व एकजुटता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैक्टा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा फीता काटकर किया गया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टेबल टेनिस महिला वर्ग स्वर्ण पदक डॉ. सीमा मलिक, रजत पदक प्रो. गार्गी पचौरी, कांस्य पदक प्रो. अनीता मलिक, टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक डॉ. हरवीर सिंह चीमा, रजत पदक डॉ. हेमंत कुमार पांडे, कांस्य पदक डॉ. पंकज कुमार भारती को मिला। शतरंज महिला वर्ग में स्वर्ण पदक प्रो. अनीता मलिक, रजत पदक डॉ. अनीता मोरल, कांस्य पदक डॉ. पूनम चौधरी को मिला। शतरंज पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक डॉ. अशोक शर्मा, रजत पदक डॉ. पंकज कुमार भारती और कांस्य पदक प्रो. वीरेंद्र कुमार को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें