फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, जल्द हो सकती है बारिश

Wed, 16 Jan 2019 05:30 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठंड का कहर
विज्ञापन

सर्द हवाओं से जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं दिन और रात का तापमान भी गिर गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 20 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस कारण से बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम का मिजाज मंगलवार को बदला हुआ था। सुबह के समय तेज सर्द हवाओं के बीच ठंड बढ़ती गई। दिन में हवा 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। दिन भर कभी बादल तो कभी धूप का असर बना रहा। शाम को सर्दी का असर और बढ़ गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 73 व न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

बारिश से बढ़ेगी सर्दी
उत्तर-पश्चिमी हवाओं से सर्दी का असर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ बनने से 20 से 23 जनवरी के बीच में वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। रात में पड़ रहा पाला सर्दी बढ़ा रहा है। हवा की रफ्तार धीमी होगी। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें