परियोजना के अनुसार, विश्वविद्यालय का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा कर हैंडओवर किया जाना है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हैंडओवर के बाद वर्ष 2026 में ही खिलाड़ियों की कक्षाएं शुरू कराने की योजना है। करीब 49 माह से चल रहे निर्माण कार्य में अब तक लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए फिनिशिंग कार्य और शेष निर्माण को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंंह का कहना है कि मुख्यमंत्री खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के लिए आ सकते हैं। इसकी तैयारी की जा रही हैं।
तैयारियों का जायजा लेते डीएम व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री पाठक आज और कल शहर में
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज और कल मेरठ में रहेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम सात बजे धीरखेड़ा में गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण करेंगे। गुरुवार सुबह 8:05 बजे लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज बन रहे 100 बेड के कि्रटिकल केयर ब्लॉक व लेक्चर थियेटर भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सुबह सवा 11 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी सरधना का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर 12:10 बजे सरस्वती लोक में जागेश्वर धाम मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:40 बजे सूरजकुंड पर महापौर कैंप कार्यालय सभागार में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 2:25 बजे कलक्ट्रेट में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 3:55 बजे बच्चा पार्क के पास पीएल शर्मा स्मारक भवन में नेताजी की सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित ऑल इंडिया कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।