फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र को एडिट करके आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित किया गया। इस पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता भड़क गए। संगठन के प्रदेश मंत्री अमित भारद्वाज और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। लोहिया नगर पुलिस ने अमित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एवन कॉलोनी हुमायूं नगर निवासी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का फेसबुक अकाउंट बंद कराने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरु कर दी है।