फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी ने की मेरठ की तारीफ, विकास और राजस्व बढ़ा तो जिला पंचायत के काम से दिखे गदगद, जानें क्या बोले

Mon, 29 Sep 2025 11:35 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के साथ संवाद किया। सीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि आपको विदेश से लाना मेरठ के लिए उपयोगी साबित हुआ। 
विज्ञापन
सीएम के साथ संवाद करते गौरव चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित उप्र@ 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाअभियान के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और सभी सदस्यों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मेरठ जिला पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों, राजस्व बढ़ोत्तरी और जनसुविधाओं में मेरठ के अव्वल होने की सराहना की। 
विज्ञापन

 

सीएम के साथ संवाद करते जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि विकास और राजस्व बढ़ाने में अव्वल मेरठ से यूपी की अन्य जिला पंचायतें भी सीख लें। सीएम ने यह भी कहा कि गौरव आपको विदेश से वापस लाना मेरठ के लिए उपयोगी साबित हो रहा है।

रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में सभी जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत कार्यालय में एकत्र हुए। अपराह्न तीन बजे सीएम ने उप्र की सभी जिला पंचायतों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेना शुरू किया। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों का हालचाल जाना। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत मेरठ ने राजस्व बढ़ाने के साथ विकास और सुरक्षा पर बड़ा काम किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी संपत्तियों को भी कब्जा मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जबसे कर व्यवस्था को ऑनलाइन किया है, तब से कर चोरी बंद हुई है।
 

तीन से 10 करोड़ पहुंच गई कर वसूली
जिला पंचायत में कर वसूली अब तीन करोड़ रुपये से 10 करोड़ रुपये सालाना तक पहुंच गई है। विभाग की ओर से 128 दुकानें बनाई गई हैं। कब्जा मुक्त की गई जमीनों पर मंडप संचालित करने के लिए तीन साल का एग्रीमेंट किया जा रहा है। इनका लाभ आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को मिलेगा। 
गौरव चौधरी ने दावा किया कि मेरठ ऐसा पहला जिला है, जहां जिला पंचायत ने देहात में स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। जनता को विकास, पथ प्रकाश और सुरक्षा देने का काम किया गया है। जनता में विश्वास बढ़ा है। 
 
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि गौरव आपको विदेश से वापस लाना मेरठ के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। इस अवसर पर अजित प्रताप सिंह, अरुणा भारती, उर्मिला, अनिकेत भारद्वाज, अतुल, दीपक, ऋषि त्यागी, गोपाल प्रधान, अनीता, अरुण चौधरी, पूनम शर्मा, अमित कुमार कसाना, विनेश कुमार और विकास आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें