फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : दो पक्षों के बीच सरेराह जमकर चले लाठी-डंडे, लोग बने तमाशबीन, महिलाओं समेत दस से ज्यादा घायल

Thu, 06 May 2021 12:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- घटना में पांच महिलाओं सहित 10 लोग हुए घायल
- नौचंदी थाना क्षेत्र के लाल सिंह नगर का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर लाल सिंह नगर में बुधवार सुबह दो पक्षों में सड़क पर ही जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनों पक्षों से पांच महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में सभी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। घायलों में एक पक्ष के दो लोगों की हालत गंभीर बनी है। घटना के समय आसपास काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन किसी ने बीचबचाव का प्रयास नहीं किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लाल सिंह नगर में धर्मपाल का परिवार रहता है। पिछले काफी समय से उनका पड़ोस में ही रहने वाले विजय के साथ विवाद चला आ रहा है। बुधवार सुबह दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया। बाद में दोनों दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। आने जाने वाले लोग यह सब देखते रहे। करीब आधे घंटे की मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।

एक पक्ष से धर्मपाल, कुसुम, नीतू, देवेंद्र और शिवानी घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष से काजल, दीपक, आकाश, शशि को चोट आई है। वहीं, घटना के बाद नौचंदी पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के लोगाें को थाने ले आई। पुलिस ने सभी घायलों को डॉक्टरी के लिए भिजवा दिया। कुसुम और नीतू की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक रात पहले मंगलवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बताया जाता है कि शिवानी घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। गलती से वह विजय के घर में चली गई। इसी दौरान शशि ने शिवानी की पिटाई कर दी।

परिजनों ने विरोध किया तो शशि पक्ष की ओर से विजय, दीपक, आकाश ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पुलिस रात में दीपक, आकाश को थाने लेकर आ गई लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सुबह दीपक ने अपने दोस्तों को बुलाकर धर्मपाल पक्ष पर हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी धर्मपाल पक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें