फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर किसान को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर किसान को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन

मुरादनगर। मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने गोली मारकर किसान को घायल कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में गंभीर हालत में किसान को भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद गांव में किसान सुधीर चौधरी परिवार सहित रहते हैं। वह खेती करते हैं और गांव में कोल्हू भी लगा रखा है। बताया गया है कि मंगलवार रात किसान सुधीर चौधरी गांव में किसी के पास बैठे थे। वहां मामूली कहासुनी को लेकर गांव निवासी एक युवक से विवाद हो गया। मामला गालीगलौज से मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते आरोपी ने तमंचे से सुधीर को गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घायल किसान को पहले मोदीनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ अमित कुमार का कहना है कि वारदात की जांच कराई जा रही है। मामले में कोई तहरीर आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें