फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुंडाली क्षेत्र में दिन निकलते ही दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, जमकर संघर्ष, 13 लोग घायल

Tue, 20 Sep 2022 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मुंडाली में मंगलवार सुबह नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें 13 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र में मंगलवार को दिन निकलते ही दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के करीब 13 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। वहीं सूचना पर तहसीलदार भी पहुंच गए और दोनों पक्षों को डीएम आवास पर ले गए। बताया कि डीएम दीपक मीणा से बातचीत के बाद ही मामला सुलझ सकेगा। संघर्ष में घायल लोगों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव नगला कबूलपुर में गांव के बाहर खदान के गड्ढे हैं, जिसमें ग्राम प्रधान जिला पंचायत के सौजन्य से नाली का निर्माण करा रहा है। इस कारण गांव का गंदा पानी इन गड्ढों में आ जाता है। वहीं खदान के पास ही अनुसूचित समाज का एक पट्टा है जिसमें उन्होंने श्मशान बना रखे हैं।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन


अनुसूचित समाज के लोग गड्ढों में गंदे पानी के आने को लेकर विरोध कर रहे हैं। मंगलवार सुबह पानी के विवाद को लेकर प्रधान पक्ष व अनुसूचित समाज के लोग आमने-सामने आ गए। 
विज्ञापन

इस दौरान जमकर कहासुनी हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई। टकराव के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और जमकर लाठी डंडे चले। 

संघर्ष के दौरान तकरीबन 13 लोगों को चोटें आई हैं। संघर्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत किया। उधर सूचना मिलते ही तहसीलदार भी पहुंचे और दोनों पक्षों को डीएम आवास पर ले गए, ताकि बैठाकर बातचीत के द्वारा मामला सुलझाया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें