फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बीच चौराहे पर पुलिस के सामने ही भिड़े दो गुटों के छात्र, जमकर चले लात-घूंसे

Thu, 24 Nov 2022 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार सुबह छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमर लात घूंसे चले। पुलिस के मौके पर होने के बावजूद छात्र आपस में लड़ते रहे। 
विज्ञापन
आपस में झगड़ते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गुरुवार सुबह छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान सड़क पर चलने वाले राहगीर भी रुक गए। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और दोनों गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले। वहीं छात्रों की लड़ाई देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट चौराहे पर छात्रों के दो गुटों में पुलिस के सामने ही जमकर चले-लात घूंसे चले। पुलिसकर्मियों के सामने ही छात्रों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके से तीन छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। 


यह भी पढ़ें: Bijnor: छात्रा संग चाय पीकर बाहर निकले छात्र पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

विज्ञापन

छात्रों को झगड़ता देख राहगीर भी मौके पर ही थम गए। इस दौरान सड़क पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों ने छात्रों को छुड़वाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 

पुलिसकर्मियों के सामने ही छात्रों में मारपीट होती रही। उधर सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मामूली कहासुनी को लेकर छात्रों में मारपीट हो गई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें