सूचना पर एएसपी केके विश्नोई व एसओ परतापुर सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा जाट बिरादरी और अनुसूचित जाति के काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से थाने में पहुंच गए।
दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत होने पर जैसे-तैसे पुलिस ने शांत किया। इसी बीच रालोद नेता योगेंद्र कसूड़ी, डॉ. राजकुमार सांगवान, युवा रालोद नेता संजय चौधरी, सचिन शर्मा घाट, बसपा नेता दीपक राणा, हिंदू युवा वाहिनी के मनजीत कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए और समझौते के प्रयास में लग गए।
भाजपा नेता पर होगा मुकदमा
एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने रैली की अनुमति नहीं ली थी, इसलिए लॉकडाउन उल्लंघन के चलते पुलिस की तरफ से मुकदमा किया जाएगा। दोनो पक्षों से तहरीर ले गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।