टक्कर इतनी तेज थी कि कुलदीप के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं और साथ ही सड़क किनारे रखे कलश भी क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।
पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
घटना के कई घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर कांवड़ियों ने शाम को हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।
सूचना मिलने पर सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।